हमारे इनको छोड़ दो साहब; बेवजह घूम रहे पति को जेल जाने से बचाने के लिए 100 मीटर दौड़ी पत्नी, पुलिस से हाथ जोड़ते बोली ...

 

हमारे इनको छोड़ दो साहब; बेवजह घूम रहे पति को जेल जाने से बचाने के लिए 100 मीटर दौड़ी पत्नी, पुलिस से हाथ जोड़ते बोली ...

(SAGAR NEWS ) विजय टॉकीज चौराहे पर अजीब वाकया सामने आया। यहां एक महिला पति को पुलिस से छुड़ाने के लिए हाथ जोड़ती रही। यहां तक कि वह पुलिस के वाहन के सामने भी खड़ी हो गई। गाड़ी के पीछे करीब 100 मीटर तक भागी। लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी।

इस कोरोना काल में अब भारतीय सेना आई देशवासियों के मदद के लिए आगे कहा- हर हाल में जीतना है यह युद्ध

असल में, कोतवाली पुलिस शनिवार को चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बाइक सवार पति-पत्नी को रोका। उन्होंने खुद को बाघराज वार्ड निवासी बताया। पूछताछ में वो बोले कि घर में शादी है। कपड़े की दुकान पर खरीदी करने आए थे, लेकिन दुकान बंद थी। यह सुनकर पुलिस ने बाइक सवार युवक को पकड़कर पुलिस वाहन में बैठा लिया। अस्थाई जेल ले जाने लगे, तभी पत्नी ने पुलिस के सामने पति को छोड़ने की गुहार लगाई।

BANK HOLIDAYS : मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखिए पूरी लिस्ट और नोट कर लीजिए तारीख

पुलिस नहीं मानी और गाड़ी को रवाना किया। पति को छुड़ाने के लिए पत्नी पुलिस वाहन के पीछे करीब 100 मीटर तक दौड़ी और गाड़ी के सामने खड़ी हो गई। उसने कहा, उन्हें छोड़ दो। हम घर ही जा रहे हैं। पुलिसकर्मियोंं ने महिला को समझाइश दी, लेकिन वह नहीं मानी। करीब आधे घंटे तक यह दौर चला। महिला कोतवाली टीआई के पास पहुंची। हाथ जोड़कर पति को छोड़ने की बात कहने लगी। टीआई ने महिला को समझाइश देते हुए घर जाने की बात कही। इसके बाद युवक को अस्थाई जेल भेजा गया। उसने परिवार वालों को फोन लगाकर मामले की सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे। उनके साथ महिला घर चली गई।

Related Topics

Latest News