REWA : चौथे दिन लॉकडाउन का पालन करवाने सड़कों पर उतरा पुलिस बल : नियम तोड़ने वालों को दी समझाइश

 

REWA : चौथे दिन लॉकडाउन का पालन करवाने सड़कों पर उतरा पुलिस बल : नियम तोड़ने वालों को दी समझाइश

रीवा। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए रीवा जिले में तीन का और टोटल लॉकडाउन लगाया गया है। ऐसे में अब गुरुवार की सुबह 6 बजे तक रीवा जिला लॉक रहेगा। बता दें कि पूर्व में जारी आदेश के तहत तीन दिन के लिए जिले को टोटल लॉकडाउन किया गया था। यह अवधि सोमवार की सुबह 6 बजे खत्म होनी थी। लेकिन इसके पहले ही कलेक्टर इलैया राजा टी ने आदेश जारी कर टोटल लॉकडाउन में तीन दिन की वृद्धि कर दी है। ऐसे में आज सोमवार, मंगलवार, बुधवार पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान सब्जी और फल की व्यवस्थाएं नगर निगम द्वारा की जाएगी।

शहर भृमण में निकले पुलिस अधीक्षक ने अधिवक्ता को बिना मास्क पाए जाने पर लगाई फटकार, जिसके बाद अधिवक्ता द्वारा शोसल मीडिया में की गई पोस्ट एसपी ने अधिवक्ता पर कार्यवाही के लिए लिखा पत्र।

REWA : चौथे दिन लॉकडाउन का पालन करवाने सड़कों पर उतरा पुलिस बल : नियम तोड़ने वालों को दी समझाइश

समान थाना क्षेत्र के उर्रहट रविंद्र नगर में समान थाना प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता मिली सूचना पर अपने दल बल के साथ पहुंचे जहां ठेला बालों एवं समान खरीदने वालों की मोहल्ले में उमड़ी भीड़ को खदेड़ा गया है साथ ही  समझाईस दी गई कि अपने अपने घरों में सुरक्षित रहें कोरोना महामारी की चैन को तोड़ने में शासन प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग प्रदान करें मास्क जरूर लगाएं सोशल डिस्टेंस का विशेष ध्यान दें अनावश्यक रूप से मोहल्लों में घूमने वाले लोगों के वाहनों के हवा भी निकाले गए हैं रीवा कलेक्टर डॉक्टर इलैयाराजा टी के द्वारा आगामी आदेश तक लगा पूर्णतः लाक डाउन लगा दिया गया है जिसका सही तरीके से पालन नहीं किया जा रहा था जिसके परिपालन में समान पुलिस के द्वारा  कार्रवाई की गई है।

REWA : चौथे दिन लॉकडाउन का पालन करवाने सड़कों पर उतरा पुलिस बल : नियम तोड़ने वालों को दी समझाइश

रविवार को आए 339 नए केस

रविवार की रात जारी कोरोना बुलेटिन में 339 नए पॉजिटिव केस आए है। वहीं जिलेभर में एक्टिव केसों की संख्या 2394 पहुंच चुकी है। जबकि 339 मरीज स्वस्थ होकर अपने अपने घर जा चुके है। ये केस 1551 सैंपलों में 339 संक्रमित मरीज मिले है। आरटीपीसीआर के 973 जांच में 293 तो वहीं एंटीजन जांच में 578 सैंपल में 46 पॉजिटिव आए है। जिले भर में अब तक 11469 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। जबकि 9022 ठीक होकर घर जा चुके हैं।

REWA : चौथे दिन लॉकडाउन का पालन करवाने सड़कों पर उतरा पुलिस बल : नियम तोड़ने वालों को दी समझाइश

11 शवों का नगर निगम ने कराया अंतिम संस्कार

नगर निगम ने रविवार को कोविड 19 के प्रोटोकाल के तहत 11 लोगों का अंतिम संस्कार कराया गया है। जिसमें संजय गांधी अस्पताल से 9 और रीवा हॉस्पिटल से दो शव अंतिम संस्कार के लिए नगर निगम को सुपुर्द किए गए थे। एक शव लावारिस होने की वजह से दफनाया गया है। हालांकि बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 10 लोगों की मौत हुई है।

Related Topics

Latest News