CORONA UPDATE : भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के दैनिक मामलों में दिखी कमी : अबतक संक्रमित हुए लोगों का आंकड़ा 2 करोड़ के पार

 
CORONA UPDATE : भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के दैनिक मामलों में दिखी कमी : अबतक संक्रमित हुए लोगों का आंकड़ा 2 करोड़ के पार


भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के दैनिक मामलों में तो कमी देखी गई लेकिन अब तक संक्रमित हुए लोगों का आंकड़ा 2 करोड़ के पार हो गया। इस दौरान 3,57,229 नए मामले दर्ज किए गए। इस तरह देश में इस महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,02,82,833 हो गई है। वहीं कोरोना से 3,449 और लोगों की मौत से अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,22,408 हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मामलों की संख्या 34,47,133 है। इस अवधि में 3,20,289 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इस तरह कुल 1,66,13,292 लोग इस बीमारी को मात दे चुके हैं। उल्लेखनीय देश में पहली मई को 4,01,993 नए मामले दर्ज किए गए थे जबकि 2 मई को 3,92,488 नए मामले दर्ज किए गए।

उधर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से ठीक होने की दर 81.77 फीसद और मत्यु दर 1.10 फीसद है। भारत में बीते सात अगस्त को कोरोना संक्रमण के मामले 20 लाख के पार हुए थे। जबकि 50 लाख मामले 16 सितंबर को एक करोड़ का आंकड़ा 19 दिसंबर को पार हुआ। वहीं डेढ़ करोड़ का आंकड़ा 19 अप्रैल को पार हुआ। आइसीएमआर के अनुसार देश में अब तक 29,16,47,037 नमूनों की कोरोना जांच की जा चुकी है। रविवार 2 मई को 15,04,698 नमूनों की जांच की गई।

सर्वाधिक नए केस वाले राज्य :

महाराष्ट्र: 48,621 नए केस, 47.71 लाख कुल केस

कर्नाटक: 44,438 नए केस, 16.46 लाख कुल केस

केरल: 26,011 नए केस, 16.64 लाख कुल केस

उत्तर प्रदेश: 29,052 नए केस, 13.42 लाख कुल केस

तमिलनाडु: 20,952 नए केस, 12.28 लाख कुल केस

आंध्र प्रदेश: 18,972 नए केस, 11.63 लाख कुल केस

राजस्थान: 18,298 नए केस, 6.33 लाख कुल केस

दिल्ली: 18,043 नए केस, 12.12 लाख कुल केस

बंगाल: 17,501 नए केस, 8.80 लाख कुल केस

छत्तीसगढ़: 15,274 नए केस, 7.71 लाख कुल केस

Related Topics

Latest News