मोटर व्हीकल एक्ट क्या है? Motor Vehicle Amendment Bill के विषय में जानकारी

 

मोटर व्हीकल एक्ट क्या है? Motor Vehicle Amendment Bill के विषय में जानकारी

भारत में सड़क दुर्घटना के कारण प्रतिवर्ष हजारों लोगों की मृत्यु हो जाती है | इसका मुख्य कारण लोगों द्वारा ट्रैफिक नियम का पालन न करना है | अभी तक सरकार ने मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत सरल प्रवधान किये थे जिसके कारण इसके उलंघन के मामले अधिक प्रकाश में आये है | केंद्र सरकार ने इन कानून को सख्त करते हुए मोटर व्हीकल एक्ट 2019 को लागू किया है, जिससे दुर्घटनाओं को कम किया जा सके | इस पेज पर मोटर व्हीकल एक्ट | Motor Vehicle Amendment Bill 2019 के विषय में जानकारी दी जा रही है |

मोटर व्हीकल एक्ट क्या है (What is Motor Vehicle Act)?

सड़क पर मोटर वाहन चलाने और वाहन के निर्माण के लिए बनाये गए नियम और कानून को मोटर व्हीकल एक्ट के नाम से सम्बोधित किया जाता है | केंन्द्र और राज्य सरकार समय- समय पर इसमें संसोधन करती रहती है |

इस मोटर व्हीकल संसोधन एक्ट 2019 के अंतर्गत किये प्रावधान इस प्रकार है-

यदि नाबालिग वाहन चलाता है और उससे कोई घटना घटित हो जाती है, तो उसके अभिभावक पर 25 हजार रुपए का जुर्माना और 3 साल की सजा का प्रावधान किया गया है, इसके लिए जुवेनाइल एक्ट के अंतर्गत मुकदमा चलेगा |

अगर ओला, उबर के वाहन लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन करते हुए पाए जाते है, तो कंपनी पर 25 हजार से लेकर 1 लाख रूपये जुर्माना किया जायेगा |

दुर्घटना पर घायल का मुफ्त इलाज किया जायेगा |

इस बिल के अनुसार ड्राइवर और क्लीनर का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस करना अनिवार्य है | मृत्यु होने पर 50 हजार से 5 लाख रुपए तक मुआवजे का प्रावधान किया गया | अज्ञात वाहन से व्यक्ति की मृत्यु पर 25 हजार से 2 लाख का मुआवजा और घायल होने पर 12 से 50 हजार रुपए का मुआवजा प्रदान किया जायेगा |

मोटर व्हीकल संसोधन एक्ट 2019 के अंतर्गत मोटर व्हीकल एक्सीडेंट फंड का निर्माण किया जायेगा इसका प्रयोग सभी चालकों का इंश्योरेंस करने और इलाज और मृत्यु होने पर परिजनों को मुआवजा देने के लिए किया जाएगा |

लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने के लिए पहचान पत्र का ऑनलाइन वेरीफिकेशन अनिवार्य किया गया |

कमर्शियल लाइसेंस को 3 वर्ष से बढ़ाकर 5 साल के लिए मान्य किया गया है |

जुर्माना (Penalty)

विषय पूर्व समय में (रुपए) वर्तमान समय में (रुपए)

ओवरलोड 2000 (/ टन अतिरिक्त 1000) 20000(/टन अतिरिक्त 2000)

सीट बेल्ट 100 1000

बगैर इंश्योरेंस 1000 2000

सामान्य 100 500

आदेश का उल्लंघन 500 2000

बगैर लाइसेंस 500 5000

ओवर साइज वाहन नहीं 5000

खतरनाक ड्राइविंग 1000 5000 तक

ड्रंकन ड्राइविंग 2000 10000

स्पीडिंग/ रेसिंग 500 5000

बगैर परमिट 5000 तक 10000 से 25000 तक

यहाँ पर हमनें मोटर व्हीकल एक्ट 2019 के विषय में जानकारी उपलब्ध करायी है, यदि इस जानकारी से सम्बन्धित आपके मन में किसी प्रकार का प्रश्न आ रहा है, अथवा इससे सम्बंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो कमेंट बाक्स के माध्यम से पूँछ सकते है,  हम आपके द्वारा की गयी प्रतिक्रिया और सुझावों का इंतजार कर रहे है |

Related Topics

Latest News