BEAUTY TIPS : अगर घर पर कर रहे है वैक्स, तो जान ले उसके सही तरीके, गलत तरीके अपनाने से हो सकता है नुकसान

 
BEAUTY TIPS : अगर घर पर कर रहे है वैक्स, तो जान ले उसके सही तरीके, गलत तरीके अपनाने से हो सकता है नुकसान

वैक्सिंग सिर्फ अनचाहे बाल निकालने के लिए ही नहीं बल्कि साफ रहने के लिए भी की जाती है। इस समय पार्लर जाकर वैक्स कराना मुमकिन नहीं है। ऐसे में खुद वैक्स करना ही एकमात्र उपाय है। शुरुआत करने से पहले कुछ बातों का ख्याल और जानकारी जरूरी है। लेकिन वैक्स के गलत तरीके अपनाने से यह नुकसानदेह हो सकता है। घर पर वैक्स करते समय आपसे ये गलतियां न हों इसलिए कुछ जरूरी जानकारी लेकर आए हैं।

वैक्सिंग से पहले

वैक्सिंग से पहले त्वचा पर किसी प्रकार का तेल, मॉइश्चराइज़र, क्रीम आदि नहीं लगी होनी चाहिए। इनके लगे होने पर वैक्स ठीक से नहीं हो पाती। वैक्स से पहले त्वचा को साबुन से धो लें फिर सुखाकर वैक्सिंग करें।

सही दिशा देखें

जानकारी के अभाव में लोग गलत दिशा में वैक्सिंग कर लेते हैं। इससे त्वचा पर रैशेज पड़ जाते हैं और बालों की ग्रोथ भी उल्टी दिशा में हो जाती है। एक हाथ में बाल अलग-अलग दिशा में हो सकते हैं। इसलिए बालों की बढ़त की दिशा देखकर वैक्स लगाएं।

टैस्ट करें

वैक्स को गर्म करने के बाद सीधे न लगाएं। पहले वैक्स को कोहनी पर या कलाई के छोटे भाग पर लगाकर देखें। गर्म वैक्स लगाने से त्वचा जल सकती है और रैशेज होने के साथ ही त्वचा के रंग पर भी असर पड़ सकता है।

दोहराव से बचें

पूरी तरह बाल न निकलने पर कई-कई बार वैक्स लगाकर निकालते हैं। बार-बार वैक्सिंग करने से उस जगह की त्वचा छिल सकती है। एकाध बाल रह गया है तो उसे धागे या प्लकर (ट्वीजर) की मदद से निकाल लें।

त्वचा के अनुसार चुनाव

आजकल कई तरह की वैक्स उपलब्ध हैं। ये त्वचा के प्रकार के अनुसार व टैनिंग हटाने में भी कारगर होते हैं, जैसे चॉकलेट वैक्स, फ्रूट वैक्स, कोल्ड वैक्स हॉट वैक्स आदि। ये बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं।

Related Topics

Latest News