CRIME : लोन दिलाने के नाम पर युवक ने विवाहिता से की दोस्ती, शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, ढाई साल तक करता रहा शारीरिक शोषण

 

CRIME : लोन दिलाने के नाम पर युवक ने विवाहिता से की दोस्ती, शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, ढाई साल तक करता रहा शारीरिक शोषण

भोपाल। पिपलानी इलाके में 28 साल की विवाहिता को लोन दिलाने के नाम पर एक युवक ने दोस्ती की, बाद में उसके साथ ज्यादती की। महिला ने जब पुलिस में जाने की बात कही तो आरोपित से शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण करता रहा। अब आरोपित ने शादी करने से इंकार कर दिया तो महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पिपलानी थाने की एसआइ सुरेखा आर्मो के अनुसार 28 वर्षीय महिला की नौ साल पहले शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। पति से विवाद के बाद वह अपनी मां के साथ अलग रहती है। तीन साल पहले मां को लोन की जरूरत थी, तभी महिला की पहचान उदय बागवान नाम के युवक से हुई। उदय एक निजी फायनेंस कंपनी में काम करता है। उसने महिला से कहा कि वह उसकी मां को आसानी से लोन दिलवा सकता है। इस बहाने से आरोपित ने महिला से नजदीकियां बढ़ाईं। 

अक्टूबर 2018 में वह महिला को अपने किराए के मकान पर ले गया। वहां उसने महिला को शादी का झांसा देते हुए उसके साथ ज्यादती की। इसके बाद वह करीब ढाई साल तक महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। महिला जब भी शादी की बात कहती तो वह अच्छी नौकरी लग जाने की बात कहकर बात को टाल देता था।

पिछले दिनों उदय ने अपना तबादला शाजापुर जिले के कालापीपल में करा लिया। कालापीपल जाते ही उसने महिला से दूरी बनाना शुरू कर दिया। उसने महिला से फोन पर बात करना भी बंद कर दिया। महिला ने एक बार जैसे-तैसे उससे संपर्क कर शादी के लिए दबाव डाला तो उदय ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद महिला ने गुरुवार को थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई।

Related Topics

Latest News