MP : भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में जिले से 11 नेताओं को मिली जगह, विशेष आमंत्रितों में मूल भाजपा से ज्यादा सिंधिया समर्थक

 

MP : भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में जिले से 11 नेताओं को मिली जगह, विशेष आमंत्रितों में मूल भाजपा से ज्यादा सिंधिया समर्थक

गुना। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार की देर रात प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इसमें जिले से 3 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 7 विशेष आमंत्रित सदस्यों को जगह दी गयी है। जारी सूची में सिंधिया समर्थकों को विशेष तरजीह दी गई है। सूची जारी होने के बाद मूल भाजपाइयों में नाराजगी देखने को मिल सकती है।

प्राइवेट अस्पतालों ने कोरोना को बनाया कमाई का जरिया : एक-एक डॉक्टर के नाम से तीन से 10 अस्पताल नर्सिंग हाेम रजिस्टर

स्थायी आमंत्रित सदस्यों में 4 नेताओं को जगह मिली है। इसमें प्रदेश के पंचायत मंत्री एवं बमोरी विधायक महेंद्र सिंह सिसोदिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष गोविन्द राठी और चांचौड़ा से पूर्व विधायक ममता मीणा को जगह दी गयी है।

MP : भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में जिले से 11 नेताओं को मिली जगह, विशेष आमंत्रितों में मूल भाजपा से ज्यादा सिंधिया समर्थक


भाजपा द्वारा जारी की गयी सूची में गुना के नेता

विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची में गुना से 7 नेताओं को शामिल किया गया है। इसमें 3 मूल भाजपा एवं 4 सिंधिया समर्थकों को जगह दी गयी है। विशेष आमंत्रितों में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिसिंह यादव, राधेश्याम पारीख, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह सलूजा मूल भाजपा से शामिल किये गए हैं। वहीं सिंधिया समर्थकों में से योगेंद्र लुम्बा, विट्ठलदास मीणा, नीरज निगम और संजय देशमुख शामिल हैं।

मंगलवार को देर रात भाजपा की ओर से प्रदेश कार्यसमिति की सूची जारी की कई। पहली बार ऐसा मौका आया की सूची में नेताओं के आगे उनकी जाति लिखी गयी। कई नेताओं की जाति गलत लिख दी गयी। विवाद होने के बाद सूची डिलीट की गयी और देर रात ही नयी सूची जारी की गयी।

सिंधिया समर्थकों को ज्यादा तरजीह

भाजपा द्वारा जारी सूची में जिले में सिंधिया समर्थकों को ज्यादा तरजीह दी गयी है। मूल भाजपा के नेताओं को कम जगह मिली है। इसको लेकर मूल भाजपा के नेताओं में नाराजगी की संभावना है। वहीं कुछ और सिंधिया समर्थक भी नाराज हो सकते हैं , जो सूची में जगह पाने के लिए निरंतर लगे हुए थे।

Related Topics

Latest News