सेक्स रैकेट : इंदौर के होटल से हैदराबाद की 2 लड़कियां और 8 लड़के पकड़ाईं; भिंड के होटल से महिला दलाल, 5 युवतियाें सहित 14 गिरफ्तार

 

सेक्स रैकेट : इंदौर के होटल से हैदराबाद की 2 लड़कियां और 8 लड़के पकड़ाईं; भिंड के होटल से महिला दलाल, 5 युवतियाें सहित 14 गिरफ्तार

इंदौर और भिंड पुलिस ने शुक्रवार को अपने-अपने क्षेत्र में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया। इंदौर में देह व्यापार के लिए हैदराबाद से दो युवतियों को बुलाया गया था। पुलिस ने होटल में दबिश दी तो यहां से लड़कियों के साथ 8 लड़के पकड़ में आए। वहीं, भिंड में कृष्णा होटल से पकड़ाई लड़कियां ग्वालियर, आगरा और दिल्ली की रहने वाली हैं, जिन्हें स्पेशल कार से यहां लाया गया था। यहां से कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पांच लड़कियां, 7 लड़के, महिला दलाल और होटल मैनेजर शामिल है। पुलिस ने ग्राहक बन होटल में दबिश दी तो खुलासा हुआ कि यहां एक महिला लड़कियां उपलब्ध कराती है। दोनों ही मामलों में पुलिस पड़ताल कर रही है। मध्यप्रदेश में सात दिन में यह तीसरा सैक्स रैकेट पकड़ा गया है। इससे पहले देवास में छह दिन पहले होटल से दिल्ली की लड़कियां पकड़ी गई थीं।

इंदौर में हैदराबाद से आई थीं लड़कियां

इंदौर पूर्व के च्घ् आशुतोष बागरी ने बताया कि लसुड़िया पुलिस को सूचना मिली थी कि बॉम्बे हॉस्पिटल के एक होटल में हैदराबाद से आई दो लड़कियां ठहरी हैं। वे यहां पर सेक्स रैकेट का संचालन कर रही हैं। उसके साथ कुछ स्थानीय लोग भी शामिल हैं। इस पर पुलिस ने दबिश दी तो दो लड़कियों के साथ 8 लड़के पकड़ाए हैं। बागरी के अनुसार पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल के अलावा, उन डिटेल को भी खंगाल रहे हैं, जिसके जरिए इन्हें पेमेंट किया गया है। मामले में होटल संचालक की भी भूमिका संदिग्ध लग रही है। उससे भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस की माने तो अभी प्रारंभिक जांच में जो बातें सामने आई हैं। उन्हें साझा किया गया है। पूछताछ के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी।

भिंड के होटल में शराब के साथ लड़की भी उपलब्ध करवाते थे

महिला क़्च्घ् पूनम थापा को शहर के बीचों-बीच संचालित होने वाले कृष्णा होटल में सेक्स रैकेट की सूचना मिली थी। इसका खुलासा करने के लिए उन्होंने शुक्रवार दोपहर जाल बिछाया। सबसे पहले पुलिस जवानों को सफेद वर्दी में होटल में भेजा गया। होटल में सैक्स रैकेट की बात पुख्ता होने के बाद क़्च्घ् थापा ने च्घ् मनोज कुमार सिंह को मामले से अवगत कराया। इसके बाद एक टीम ने होटल में दबिश दी। पुलिस देख यहां हड़कंप मच गया। होटल के कमरों को एक-एक कर खोला गया तो यहां लड़के और लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने यहां से लड़कियां, ग्राहक, होटल के मैनेजर और लड़कियां सप्लाई करने वाली दलाल को पकड़ा।

होटल को लेकर शिकायतें मिल रही थीं, डायरी से खुलेगा राज

होटल को क़्च्घ् थापा पिछले एक महीने से टारगेट पर लिए थीं। उन्हें लगातार जानकारी मिल रही थी कि होटल में एक महिला सेक्स रैकेट चला रही है। इसमें होटल का संचालक भी शामिल है। लड़कियों को ग्वालियर, आगरा और दिल्ली से स्पेशल कार भेज कर बुलाया जाता था। पुलिस ने होटल से शराब की खाली व पैक बोतल भी बरामद की है। यहां से एक डायरी भी मिली है, जिसमें कई लोगों के नाम दर्ज हैं।

Related Topics

Latest News