MP में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल : मई में 17 बार और जून में अब तक तीन बार रेट बढ़ाए जा चुके

 

MP में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल : मई में 17 बार और जून में अब तक तीन बार रेट बढ़ाए जा चुके

देश के दिल मध्यप्रदेश पेट्रोल-डीजल के रेट पर ज्यादा सख्त है। 28 प्रदेश और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल और डीजल मिल रहा है तो वह है अपना मध्यप्रदेश। पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ से 10 रुपए सस्ता पेट्रोल बिक रहा है, जबकि यूपी और गुजरात में भाजपा की ही सरकार है। राजस्थान और महाराष्ट्र में भी मप्र से कम ही रेट हैं।

देश की सभी राजधानियों की बात की जाए तो भोपाल में ही सबसे ज्यादा पेट्रोल और डीजल के दाम हैं। भोपाल से 650 किलोमीटर दूर लखनऊ में 92.35 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल है, जबकि डीजल 86.4 रुपए प्रति लीटर है। भोपाल में 103.23 रुपए पेट्रोल और डीजल 94.56 रुपए बिक रहा है। मध्यप्रदेश में में पेट्रोल महंगा मिलने का कारण यहां लगने वाले टैक्स है, तो देश में सबसे ज्यादा है।

पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद देश में मई में 17 बार और जून में अब तक छह दिन में ही 3 बार रेट बढ़ाए जा चुके हैं। जून के पहले सप्ताह में ही देश में पेट्रोल और डीजल के दाम तीसरी बार बढ़ गए। इसकी सबसे ज्यादा कीमत देश का दिल कहे जाने वाले मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लोगों को चुकाना पड़ रही है।

कैसे बढ़ते हैं रेट?

पेट्रोल पंप ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि पेट्रोल के बेस प्राइज पर केंद्र सरकार के टैक्स लगाने के बाद प्रदेश सरकारें टैक्स लगाती हैं। इसके अलावा सेस भी लगाया जाता है। इसलिए रेट बढ़ जाता है।

मध्यप्रदेश में ही महंगा क्यों?

मध्यप्रदेश में 33ऽ टैक्स लगाया जाता है। उसके बाद निश्चित सेस लगाया जाता है। पेट्रोल पर यह 4.50 और डीजल पर 23ऽ टैक्स के बाद 3 रुपए प्रति लीटर सेस लगाया जाता है। इसलिए मध्यप्रदेश में पेट्रोल-डीजल के रेट सबसे ज्यादा हैं।

अंतर क्यों हैं इतना रेट में?

सभी प्रदेशों में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स अलग-अलग है। इसके साथ ही इसमें ट्रांसपोर्ट खर्च जोड़ दिया जाता है। इस कारण हर शहर और राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दामों में अंतर है।

मध्यप्रदेश से सटे पांच राज्यों की स्थिति

मध्यप्रदेश से सटे पांच राज्यों के बारे में बात करें, तो राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार हैं, जबकि महाराष्ट्र में वह सहयोगी के रूप में सरकार में हैं। भाजपा की सरकार मध्यप्रदेश के साथ ही उत्तरप्रदेश और गुजरात में हैं। कांग्रेस के राज में छत्तीसगढ़ और भाजपा के उत्तरप्रदेश और गुजरात में पेट्रोल और डीजल के दाम अन्य जगहों की तुलना में राहत देने वाले हैं। यहां पर करीब 10 रुपए का अंतर है।

और इसलिए यहां सीमा पार ज्यादा लुभाता है

यही कारण है कि उत्तरप्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ से लगे मध्यप्रदेश के जिलों और मध्यप्रदेश से इन राज्यों से होकर जाने वाले लोग यहां पर पेट्रोल भरवाना पंसद करते हैं। उत्तरप्रदेश की सीमा से दतिया, शिवपुरी, भिंड से लगे पेट्रोल और डीजल वहीं भरवाने जाते हैं।

Related Topics

Latest News