आपके कई भ्रमों को दूर करेंगी ये जानकारी : सेक्स के बारे में ये 5 बातें जानना जरूरी

 

आपके कई भ्रमों को दूर करेंगी ये जानकारी : सेक्स के बारे में ये 5 बातें जानना जरूरी

सेक्स से जुड़ी जितनी कहानियां हैं, तो उतने ही मिथ। सबके दिमाग में सेक्स से जुड़े ढेरों सवाल भी होते हैं। हम आपको सेक्स से जुड़ी 5 अहम बातें बताने जा रहे हैं, जो आपके कई भ्रमों को दूर करेंगी :

सेक्स के दौरान पार्टनर का बाहर स्पर्म एजाकुलेशन प्रेगनेंट होने से बचाता है? यह एक बहुत कॉमन

मिथ है कि अगर सेक्स के दौरान लड़का बाहर एजाकुलेशन करे तो प्रेग्नेंसी नहीं होती। ऐसा बिल्कुल नहीं है। आपको पता होना चाहिए कि लड़के को एजाकुलेशन से पहले एक प्री-कम भी होता है। यह लड़के के एक्साइटेड होने के दौरान निकलता है। इसमें भी स्पर्म होते हैं और एक स्पर्म प्रेग्नेंसी के लिए काफी होता है।

पहली बार सेक्स से प्रेग्नेंसी नहीं होती? यह भी सेक्स से जुड़ा एक भ्रम है। यह भ्रम खासकर लड़कियों के लिए बनाया गया है। बहुतों का मानना है कि लड़की अगर पहली बार सेक्स करे, तो प्रेगनेंट नहीं होती। आप पहली बार सेक्स करें या कई बार करें, प्रेगनेंट होने के चांस दोनों में हैं। इसलिए इस बहाने के नाम पर सेफ सेक्स को ना कहना भारी पड़ सकता है।

पीरियड में सेक्स करने से प्रेग्नेंसी नहीं होती? कई औरतें ऐसे मिथ पर यकीन करती हैं कि पीरियड में सेक्स से प्रेग्नेंसी नहीं होती। पूरे महीने में कभी भी किया गया सेक्स लड़कियों को प्रेगनेंट कर सकता है। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि सेक्स के बाद लड़की के शरीर में गया स्पर्म काफी देर तक रहता है।

ओरल सेक्स से भी प्रेगनेंट हो सकते हैं? यह असंभव है। कई लड़कियां इस मिथ को दिमाग में बनाए रखती हैं कि ओरल सेक्स से भी प्रेग्नेंसी हो सकती है। ऐसा नहीं है। अगर ओरल सेक्स के दौरान स्पर्म निगल भी लें, तो प्रेग्नेंसी नहीं हो सकती। हां यह अलग बात है कि अनसेफ ओरल सेक्स बीमारियों का कारण जरूर बन सकता है।

किसी खास पोजिशन में किया गया सेक्स प्रेग्नेंसी से बचाता है? एक मिथ यह भी है कि अगर सेक्स एक खास पोजिशन में, मसलन खड़े होकर किया जाए, तो प्रेग्नेंसी का खतरा नहीं रहता। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। सेक्स खड़े होकर करें, या बैठकर या लेटकर ही क्यों ना करें, प्रेग्नेंसी का चांस तबतक रहेगा जबतक आप प्रोटेक्शन का इस्तेमाल नहीं करते।

Related Topics

Latest News