REWA : जिला अस्पताल के के गायनी वार्ड से अचानक लापता हुआ मासूम बच्चा : 5 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने पाई सफलता

 

REWA : जिला अस्पताल के के गायनी वार्ड से अचानक लापता हुआ मासूम बच्चा : 5 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने पाई सफलता

रीवा शहर की बिछिया पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से लापता हुए एक मासूम को 8 घंटे में खोज लिया है। बताया गया कि ​बुधवार की सुबह करीब 9 बजे 4 वर्षीय मासूम जिला अस्पताल के गायनी वार्ड से अचानक गुम हो गया था। तीन घंटे बाद यानी की 12 बजे परिजन मासूम के गुम होने की शिकायत लेकर बिछिया थाने पहुंचे। जहां आनन फानन में सीसीटीवी कैमरे की मदद से बिछिया थाना प्रभारी ने 8 घंटे बाद मासूम बच्चे को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।

नशे में धुत होकर सुबह लौटा घर : बेटे की हरकतों से परेशान बाप ने लट्‌ठ से मारकर कर दी हत्या

बिछिया थाना प्रभारी उप निरीक्षक जगदीश सिंह ठाकुर ने बताया कि बुधवार सुबह 9 बजे रिषी त्रिपाठी पिता सत्येंद्र त्रिपाठी (4) निवासी गढ़वा जेपी नगर थाना चोरहटा अपनी मां मंजुला त्रिपाठी के साथ जिला अस्पताल बिछिया आया था। जो गायनी वार्ड के अंदर से अचानक आंखों से ओझल हो गया। मासूम के लापता होने के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इधर मां और परिजन जिला अस्पताल परिसर के आसपास करीब 3 घंटे खोजबीन की। फिर भी मासूम बच्चे का कहीं पता नहीं चला।

पहले युवती से फेसबुक में दोस्ती, फिर प्यार का इजहार कर शादी के माया जाल में फसाया; भाभी के घर में ले जाकर करता था गलत काम ...

परिजन 12 बजे दोपहर पहुंचे बिछिया थाने

मासूम के लापता होने के 3 घंटे बाद थक हारकर परिजन 12 बजे बिछिया थाने पहुंचे। जहां थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर ने मामले को सीरियस लेकर तुरंत सक्रियता दिखाई। साथ ही मासूम को खोजने के लिए अलग अलग टीम बनाई गई। फिर जिला अस्पताल बिछिया से गोविंदगढ़ रोड के सभी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले गए। फिर कड़ी मशक्कत कर 8 घंटे बाद बस स्टैंड के पास व्यंकट चौराहा से शाम 5 बजे बदामद किया गया।

Related Topics

Latest News