पेगासस प्रोजेक्ट के लिए गृहमंत्री इस्तीफा दें, पेगासस एक हथियार, इसे संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ उपयोग किया गया : PM मोदी की न्यायिक जांच होनी चाहिए : राहुल गांधी :

 

पेगासस प्रोजेक्ट के लिए गृहमंत्री इस्तीफा दें, पेगासस एक हथियार, इसे संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ उपयोग किया गया : PM मोदी की न्यायिक जांच होनी चाहिए : राहुल गांधी  :

Parliament Monsoon Session Live Updates: संसद के मौजूदा मानसून सत्र में मोदी सरकार जहां कई जरूरी विधेयकों को पारित करवाने की हरसंभव कोशिश में जुटी है, वहीं विपक्ष किसान आंदोलन, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें, कोविड मैनेजमेंट और पेगासस स्पाईवेयर के मुद्दों को लेकर सरकार पर आक्रामक रूख अपना रहा है।

टीएमसी सांसद शांतनु सेन पूरे सत्र के लिए निलंबित

तृणमूल कांग्रेस सांसद शांतनु सेन को आईटी मंत्री अश्विनि वैष्णव के हाथ से पेपर छीनकर सदन में फाड़ने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। अब वह मानसून सत्र के बचे हुए सेशन में संसदीय चर्चा में भाग नहीं ले सकेंगे।

11:29 AM

पेगासस एक हथियार, इसे संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ उपयोग किया गया: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि पेगासस को इजरायली सरकार एक हथियार मानती है। इसका प्रयोग आतंकवादियों और अपराधियों के खिलाफ उपयोग किया जाता है। देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने इसका उपयोग हिंदुस्तान की संवैधानिक संस्थाओं और लोकतंत्र के खिलाफ किया गया।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के विरुद्ध जाकर जासूसी करवाने के लिए गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए तथा पीएम मोदी की न्यायिक जांच होनी चाहिए।

11:11 AM

पेगासस प्रोजेक्ट पर राहुल ने कहा, यह देश पर हमला है

पेगासस प्रोजेक्ट पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह समूचे देश पर हमला है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं संभावित टारगेट हूं, मेरा फोन टेप किया गया, मेरे सभी फोन टैप किए गए।

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने ऐसा राजनीतिक कारणों से किया। उन्होंने इसे कर्नाटक में प्रयोग किया, सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ किया, देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ इसका प्रयोग किया गया। यह पूरी तरह से धोखा है।

10:48 AM

कांग्रेस ने पेगासस और शिअद, आप ने कृषि बिल पर नोटिस दिया

कांग्रेस से अधीर रंजन चौधरी, टी.एन. प्रथापन, आरएसपी के एन.के. प्रेमचन्द्रन सहित कई अन्य विपक्षी सांसदों ने लोकसभा में पेगासस रिपोर्ट पर नोटिस प्रस्तुत किया। आम आदमी पार्टी के भगवंत मान तथा शिरोमणि अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल ने कृषि बिलों पर सरकार नोटिस दिया।

10:29 AM

NDA सांसदों ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर प्राइवेट बिल को सूचीबद्ध किया

विष्णु दयाल, रवि किशन, सुशील कुमार सिंह सहित NDA से जुडे कई अन्य सांसदों ने बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह करते हुए प्राइवेट मेम्बर्स बिल को सदन के पटल पर रखने के लिए सूचीबद्ध किया।

10:19 AM

विपक्ष ने गांधीजी की प्रतिमा के आगे किया विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस, डीएमके तथा शिवसेना के सासंदों ने पेगासस प्रोजेक्ट पर लगातार आ रही मीडिया रिपोर्ट्स को लेकर संसद परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे विरोध प्रदर्शन किया।

05:30 AM

भाजपा नेता करेंगे उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू से मुलाकात

तृणमूल सांसद द्वारा आईटी मंत्री के हाथों से छिनकर पेपर फाड़ने के मुद्दे पर राज्यसभा में भाजपा नेता, पीयूष गोयल, मुख्तार अब्बास नकवी तथा वी. मुरलीधरन राज्यसभा के चेयरमैन एम. वैंकेया नायडू से मिलेंगे।

10:01 AM

तृणमूल सांसद ने मंत्री के हाथ से पेपर छिन कर फाड़ा

मानसून सत्र के आरंभ होने से लेकर अब तक संसद में लगातार हंगामे की स्थिति बनी हुई है। विपक्ष विभिन्न मुद्दों को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर रुख अपना रहा है। इसी क्रम में तृणमूल सांसद शांतनु सेन ने आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के हाथ से पेपर छीन कर उसे फाड़ दिया।

09:55 AM

कांग्रेस ने रणनीति तय करने के लिए बुलाई सांसदों की बैठक

Parliament Monsoon Session Live Updates: नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के पांचवे दिन सुबह 9.45 बजे सभी कांग्रेसी सांसदों (लोकसभा और राज्यसभा) की बैठक बुलाई हैं। इस बैठक में किसान आंदोलन और पेगासस सॉफ्टवेयर के जरिए की जा रही जासूसी को लेकर रणनीति बनाने पर विचार किया गया।

Related Topics

Latest News