MP : पूर्व महिला सरपंच के पति के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज, बोली; पति ने दोस्तों से भी कराया था सामूहिक दुष्कर्म

 

MP : पूर्व महिला सरपंच के पति के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज, बोली; पति ने दोस्तों से भी कराया था सामूहिक दुष्कर्म

इंदौर. मोरोद की कराने वाली महिला सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची। उसका आरोप था कि मुझसे सरपंच के पति ही नहीं, बल्कि उसके दोस्तों ने भी दुष्कर्म किया, लेकिन पुलिस ने एक को ही आरोपी बनाया। महिला ने कोर्ट में सभी के नाम दर्ज कराए हैं। उधर आरोपी पक्ष ने भी अफसरों को जानकारी भेजी कि महिला के आरोप गलत हैं। सोशल मीडिया पर उससे दोस्ती हुई। पति से विवाद के बाद महिला ने मदद मांगी। विजय ने अपने फ्लैट में जगह दी।

नदी के बीचों-बीच स्थित हैं जलेश्वर महादेव : देखने पर त्रिशूल जैसी आकृति : ऐसी है पौराणिक मान्यता ... जरूर पढ़िए

महिला ने नजदीकी बनाई। फिर कोर्ट में लिखापढ़ी कर दोनों ने लिव इन में रहने का करार किया। उसके बाद मायके वाले भी उसके साथ रहने लगे। बाद में फिर महिला ने दबाव बनाकर विजय से शादी की। इसके भी सबूत मौजूद हैं। विजय का आरोप है कि कुछ दिन बाद वह फ्लैट के लिए दबाव बनाने लगी। उसे फ्लैट देने से मना किया तो वह थाने पहुंची और केस दर्ज करवा दिया। पुलिस ने बिना जांच के केस दर्ज कर लिया है।



Related Topics

Latest News