REWA : सरपंच- सचिव पर बड़ा एक्शन : अब 29 लोगों से होगी करोड़ों रुपए की रिकवरी : कलेक्टर ने जारी किया आदेश

 

REWA : सरपंच- सचिव पर बड़ा एक्शन : अब 29 लोगों से होगी करोड़ों रुपए की रिकवरी : कलेक्टर ने जारी किया आदेश

रीवा कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी इलैयाराजा टी ने विभिन्न ग्राम पंचायतों के पूर्व सरपंच, सचिव से राशि वसूली संबंधी आदेश जारी किए हैं। बताया गया कि ग्राम पंचायत चन्द्रपुर त्योंथर की पूर्व सरपंच रूपादेवी से 3 लाख 49 हजार 749 रुपए, रूक्मणी प्रताप सिंह पूर्व सरपंच से 75 हजार रुपए, शिवेन्द्र सिंह पूर्व सचिव से 1 लाख 48 हजार 510 रुपए, मौजीलाल पूर्व सरपंच से 1 लाख 58 हजार 461 रुपए, रामकृपाल हरिजन पूर्व सरपंच से 2 लाख 33 हजार 472 रुपए और अशोक पाण्डेय पूर्व सचिव से 22003 रुपए की वसूली योग्य राशि का आदेश जारी किया है।

बाइकर्स गैंग ने महिला के गले से चैन खींचकर फैलाई सनसनी, रात में सब्जी खरीदकर घर जा रही थी महिला : मौके पर एक घंटे तक नहीं पहुँची पुलिस

इसी प्रकार ग्राम पंचायत बुदामा त्योंथर के पूर्व सरपंच रामआश्रय से 1 लाख 50 हजार 945 रुपए, ग्राम पंचायत डोडकिया त्योंथर के पूर्व सरपंच निर्मल देवी से 87 हजार 809 रुपए, कुसुमकली पूर्व सरपंच से 1 लाख 90 हजार 188 रुपए, संतोष सिंह पूर्व सचिव से 49 हजार 476 रुपए, ग्राम पंचायत ढ़खरा त्योंथर के पूर्व सरपंच मुन्नीबाई से 4000 रुपए, पूर्व सरपंच लक्ष्मीनिया से 2 लाख 23 हजार 258 रुपए, कमलेश कुमार गौतम पूर्व सचिव से 2 लाख 63 हजार 258 रुपए और ग्राम पंचायत बरूआ त्योंथर के पूर्व सरपंच कौशिल्यादेवी से 9 लाख 40 हजार 303 रुपए, पूर्व सचिव राम सिंह से 3 लाख 22 हजार 769 रुपए व प्रभाकर सिंह से 6 लाख 74 हजार 500 रुपए की राशि वसूली के आदेश दिए गए हैं।

रीवा कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही : दो दर्जन से ज्यादा पूर्व सरपंच व सचिवों पर गाज गिरी, सभी से वसूली करने के दिए आदेश : जिले में मचा हड़कंप

इसी तरह कलेक्टर ने त्योंथर जनपद अन्तर्गत पंछा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच सूर्यकली से 24 हजार 34 रुपए, संतलाल कोल से 1 लाख 1 हजार 80 रुपए, दिनेश तिवारी पूर्व सचिव से 1लाख 25 हजार 114 रुपए, ग्राम पंचायत पर पटहट त्योंथर के पूर्व सरपंच शैल कुमारी कुर्मी से 410500 रुपए, पूर्व सचिव संतोष सिंह से 150000 रुपए, ग्राम पंचायत घटेहा त्योंथर के पूर्व सरपंच रामधनी से 2 लाख 82 हजार 721 रुपए, सत्यभामा से 3 लाख 21 हजार 58 रुपए, राम जी यादव से 1 लाख 94 हजार 415 रुपए, कृपाशंकर शुक्ला पूर्व सचिव से 1 लाख 94 हजार 415 रुपए और जनपद सिरमौर के ग्राम पंचायत लैन बधरी के पूर्व सरपंच मान सिंह से 2 लाख 28 हजार 500 रुपए, पूर्व सचिव किरण सिंह से 2 लाख 28 हजार 500 रुपए तथा जवा जनपद अन्तर्गत भनिगवां पंचायत के पूर्व सरपंच भगवानदीन प्रजापति से 118500 रुपए व पूर्व सचिव रामकुशल से 1 लाख 18 हजार 500 रुपए की राशि वसूली के आदेश दिए गए हैं।


ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या गूगल न्यूज़ या ट्विटर पर फॉलो करें. www.rewanewsmedia.com पर विस्तार से पढ़ें  मध्यप्रदेश  छत्तीसगढ़ और अन्य ताजा-तरीन खबरें

विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें  7694943182, 6262171534

Related Topics

Latest News