REWA : रीवा में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 10 लाख के पार : संजय गांधी स्मृति हॉस्पिटल में बने केन्द्र में केक काटकर मनाई गई खुशी

 

REWA : रीवा में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 10 लाख के पार : संजय गांधी स्मृति हॉस्पिटल में बने केन्द्र में केक काटकर मनाई गई खुशी

रीवा। कोरोना की तीसरी लहर ही आशंका को देखते हुए टीकाकरण अभियान रीवा जिले में तेजी से चल रहा है। यहां 12 अगस्त तक 841904 लोगों को फस्ट तो 164762 लोगों को सेकेंड डोज लग चुकी है। ओवर हाल रीवा जिले में अब तक 10.06666 ​को टीकाकृत किया जा चुका है। अभियान के तहत बीते दिन मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग स्थित टीकाकरण केन्द्र में उस समय जश्न का माहौल छा गया जब बाणसागर कॉलोनी में रहने वाली अनीता सोनी को वैक्सीन लगाई गई।

वार्ड में मरीज को शिफ्ट करने की बात पर विवाद : महिला जूनियर डॉक्टर ने WARD BOY को जड़ दिए थप्पड़ : जाँच पुरी होने तक किया गया निलम्बित : वीडियो वायरल

दरअसल अनीता सोनी को वैक्सीन लगने के साथ ही रीवा में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 10 लाख से ज्यादा पहुंच चुका था। जिले में 10 लाखवां डोज लगते ही केन्द्र में खुशी मनाई गई। ऐसे में अनीता सोनी से केक कटवाया गया। इस अवसर पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. एसडी गर्ग, टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. दीपक द्विवेदी, उप अधीक्षक डॉ. यत्नेश त्रिपाठी सहित अन्य स्टॉफ मौजूद रहा।

अतिक्रमण हटाने पहुंचे अधिकारियों को आरोपी ने दी गाली, फिर खुद पर ब्लेड मार केरोसीन डालकर आग लगाने की कोशिश : गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

प्रदेश में अव्वल रीवा नगर निगम

टीकाकरण में रीवा नगर निगम प्रदेश में अव्वल स्थान पर है। यहां 100 प्रतिशत उपलब्धि वाले क्षेत्रों में नगर निगम रीवा के साथ ही देवास व धार नपा क्षेत्र शामिल है। रीवा अर्बन एरिया में प्रथम डोज की उपलब्धि 108 प्रतिशत है। जबकि दोनों डोज मिलाकर यह उपलब्धि 140 प्रतिशत है। रीवा अर्बन क्षेत्र में 1 लाख 84 हजार 772 लोग हैं, जिनमें से 2 लाख 408 लोगों को पहला और 58 हजार 732 लोगों को दूसरा डोज लग चुका है।

एमपी-यूपी बॉर्डर नेशनल हाईवे के किनारे नग्न अवस्था में मिली युवक की डेड बॉडी : शव मिलने से हड़कंप : सोशल मीडिया में भी फोटो वायरल

16 लाख के आसपास है 18 प्लस की आबादी

गौरतलब है कि जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों की आबादी 16 लाख 80 हजार 967 है। जिसमे 8.41 लाख लोगों ने फस्ट तो 1.64 लाख सेकेंड डोज लग चुका है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने खुशी जताते हुए कहा है कि अगर इसी तरह टीकाकरण की गति रही तो जल्द ही हम 16 लाख के आंकड़े को छू लेंगे।

Related Topics

Latest News