REWA : नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्यवाही : 37 दो पहिया व छह चार पहिया वाहनों का काटा चालान

 

REWA : नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्यवाही : 37 दो पहिया व छह चार पहिया वाहनों का काटा चालान

रीवा। सिगनल लाइट को तोड़ना वाहन चालकों को मंहगा पड़ा गया और पुलिस ऐसे वाहनों की रिकार्डिंग करने के साथ ही वाहन चालकों पर जुर्माना भी ठोक रही है। यातायात पुलिस की यह कार्रवाई शहर के कालेज चौराहे पर मंगलवार जारी रही। जहां चौराहे पर तैनात यातायात पुलिस कर्मी सिग्नल लाइट को तोड़ते हुए वाहन निकालने वाले 37 दो पहिया एवं 06 चार पहिया वाहनो के खिलाफ चलानी कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि रेड लाइट जलने के बाद भी बेपरवाह वाहन चालक चौराहे को क्रास कर रहे थें। उनकी रिकार्डिंग करने के साथ ही नियम तोड़ने पर जुर्माना लगाया गया है।

वाहन को देखते ही दौड़ लगाते रहे पुलिस कर्मी

चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मी उस समय दौड़ लगाते देखे गए जब वाहन चालक रेड लाइट जलने के बाद भी अपना वाहन सरपट चौराहे पर दौड़ाते हुए वाहन को निकाल रहे थे। जिन्हे रोकने के लिए पुलिस कर्मियो को सड़क पर दौड़ लगानी पड़ रही थी। वही चौराहे पर पुलिस ने अपना कैमरा लगा रखा था। जिससे कार्रवाई में पारदर्शिता रहे और वह आरोप-प्रत्यारोप से अपने आप को बचा सके।

क्या है नियम

चौराहे पर यातायात बराबर संचालित करने के लिए लगाई गई बत्ती के सिग्नल पर चौराहे से वाहन निकालने का नियम है। यानि की हरी बत्ती जलने पर ही वाहन चालक चौराहे से वाहन निकाल सकते है। जबकि लाल बत्ती जलने पर वाहन को रोकने का नियम। वही पीली बत्ती जलने पर वाहन चालको को यह संदेश देती है कि वे अपना वाहन चालू कर ले। बेपरवाह वाहन चालक लाल बत्ती जलने पर रूकने की बजाय वाहन चौराहे में दौड़ा रहे थें। जिस पर रोक लगाने के लिए इन दिनों यातायात पुलिस सख्त है।

Related Topics

Latest News