MP : अवैध रेत खनन मामले पर बड़ी कार्यवाही : 53 महिला और 56 पुरुषों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला : रेत माफिया में मचा हड़कंप

 

MP : अवैध रेत खनन मामले पर बड़ी कार्यवाही : 53 महिला और 56 पुरुषों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला : रेत माफिया में मचा हड़कंप

मुरैना पुलिस द्वारा चंबल के राजघाट पर कार्रवाई करने के बाद अब 109 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह मामला सरायछोला थाने में दर्ज किया गया है। अवैध रेत खनन में पुलिस ने जिन लोगों को आरोपी बनाया है] उनमें 53 महिलाएं व 56 पुरुष शामिल हैं। इतनी अधिक संख्या में लोगों पर मामला दर्ज करने पर रेत माफिया में हड़कंप मच गया है।

यहां बता दें, कि पुलिस ने राजघाट वाले मामले में कुल 8 एफआईआर दर्ज की है। इन 8 एफआईआर में 109 लोगों को आरोपी बनाया गया है। जिन लोगों को आरोपी बनाया गया है उनमें 53 महिलाएं व 56 पुरुष शामिल हैं। यहां बता दें, कि जिन लोगों को आरोपी बनाया गया है, यह वे लोग हैं जिनकी जमीन पर अवैध रेत का भण्डारण किया गया था।

MP : अवैध रेत खनन मामले पर बड़ी कार्यवाही : 53 महिला और 56 पुरुषों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला : रेत माफिया में मचा हड़कंप

इस प्रकार की गई कार्रवाई

यहां बता दे, कि पुलिस ने राजघाट, भानपुर व जैतपुर में जिन जगहों पर अवैध रेत का भण्डारण पाया, उसकी जमीन का सर्वे क्रमांक निकाला। जमीन जिन लोगों के नाम थी पुलिस ने उनको आरोपी बनाया है। जिस जमीन पर अवैध रेत का भण्डारण किया गया था उसमें से आधी जमीन 53 महिलाओं के नाम है, लिहाजा पुलिस ने उनको इस मामले में आरोपी बनाया है। इसी प्रकार बाकी की जमीन 56 पुरुषों के नाम हैै, उन्हें आरोपी बनाया है। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने कुल 8 एफआईआर सरायछोला थाने में दर्ज की हैं। उपरोक्त सभी 109 आरोपी इन्हीं 8 एफआईआर में आरोपी बनाए गए हैं।

बंद करवा लिए थे मोबाइल फोन

पुलिस ने बताया कि राजघाट पर मौजूद डंप रेत पर कार्रवाई करने के पहले सभी अधिकारियों के मोबाइल जब्त करवा लिए थे। इसका मुख्य कारण एक ही था कि कहीं पुलिस की कार्रवाई की भनक रेत माफिया को नहीं लग सके।

आरोपियों की गिरफ्तारी करेगी पुलिस

जिन लोगों को इस मामले में आरोपी बनाया गया है। उनकी गिरफ्तारी के भरसक प्रयास किये जाएंगे। उनके खिलाफ इनाम घोषित की जाएगी। उनकी चल अचल संपत्ति को राजसात करने की कार्रवाई की जाएगी।

रायसिंह नरवरिया, एडिशनल एसपी, मुरैना

Related Topics

Latest News