MP LIVE : आज से महीनों बाद कॉलेज शुरू : CM ने किया डेंगू से जंग-जनता के संग का शुभारंभ, छतरपुर में FB पर वीडियो डालकर युवक ने लगाई फांसी

 

MP LIVE : आज से महीनों बाद कॉलेज शुरू : CM ने किया डेंगू से जंग-जनता के संग का शुभारंभ, छतरपुर में FB पर वीडियो डालकर युवक ने लगाई फांसी

राऊ विधायक जीतू पटवारी ने बुधवार को नगर निगम में स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उत्तम यादव से अभद्रता कर दी। सिलिकॉन सिटी पहुंची नगर निगम की टीम साफ-सफाई कर रही थी। इसी दौरान विधायक जीतू पटवारी की डॉ. यादव से बहस हो गई। इस दौरान उन्होंने अपशब्द कहते हुए डॉ. यादव को काम करने से रोक दिया। डॉ. यादव मामले की शिकायत करने राजेंद्र नगर थाने पहुंचे हैं।

महीनों बाद कॉलेज शुरू

मध्यप्रदेश में बुधवार से कॉलेज में स्टूडेंट्स क्लास अटेंड कर सकेंगे। क्लास में जाने से पहले छात्रों को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट और पेरेंट्स के सहमति पत्र की एक कापी कॉलेज में जमा करना होगा। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालय और महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियां बुधवार से स्टूडेंट्स की उपस्थिति के साथ प्रारंभ होंगी। शैक्षणिक तथा अशैक्षणिक स्टॉफ 100% उपस्थिति होंगे, लेकिन छात्र-छात्राएं 50% ही होंगे। छात्रों को शुरुआती 10 दिन कॉलेज, कोर्स, विषय, विषय बदलने, स्कॉलरशिप और अन्य बातों की जानकारी दी जाएगी। ऐसा इसलिए ताकि वे क्लास शुरू होने के पहले सभी तरह की प्रक्रियाओं को समझ लें। इसके बाद उनकी क्लास शुरू होंगी। ऑनलाइन क्लासेस चलती रहेंगी। पढ़ें पूरी खबर...

भोपाल में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप

भोपाल के गुनगा इलाके में 10वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। छात्रा ने रायसेन के महिला थाना में FIR दर्ज कराई है। घटना स्थल भोपाल होने की वजह से केस डायरी गुनगा थाने भेजी गई है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बीमार बहन की मदद के लिए गुनगा, भोपाल गई थी। 12 सितंबर को वह घर पर अकेली थी। इसी बीच बहन के पड़ोस में रहने वाला शैतान सिंह लोधी अपने दो साथियों के साथ गणेश उत्सव के लिए चंदा मांगने पहुंचा। घर में मुझे अकेला पाकर शैतान व उसके एक साथी ने मेरे साथ गलत काम किया, जबकि शैतान का तीसरा साथी वीडियो बनाता रहा। पढ़ें पूरी खबर...

छतरपुर में फेसबुक पर वीडियो डालकर युवक ने फांसी लगाई

छतरपुर में युवक इमरान उर्फ चांद बाबू (26) नाम के युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। फांसी लगाने से पहले उसने वीडियो बनाया जिसमें उसने सुसाइड की वजह बताई। फिर वीडियो को फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। उसने वीडियो में ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। मामला शहर मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के राजनगर रोड का है।

डेंगू से जंग-जनता के संग का शुभारंभ CM ने किया

मध्यप्रदेश में डेंगू के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 'डेंगू से जंग-जनता के संग' अभियान का शुभारंभ CM शिवराज सिंह चौहान भोपाल के नेहरू नगर स्थित पलकमती कॉलोनी में बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे किया। उन्होंने अभियान को हरी झंडी दिखाई। अभियान में जनता को जोड़कर सप्ताह में एक दिन पानी एकत्रित करने वाली जगह को साफ करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही, प्रदेश में एंटी लार्वा गतिविधियों को तेज किया जाएगा। सीएम के साथ चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्त भी मौजूद रहे।

Related Topics

Latest News