REWA : पति के दूसरी औरत से अवैध संबंध : ससुर भी करता था छेड़खानी, शादी के बाद कार और 5 लाख रुपए नकद की डिमांड; नहीं देने पर कर रहे थे प्रताड़ित

 

REWA : पति के दूसरी औरत से अवैध संबंध : ससुर भी करता था छेड़खानी, शादी के बाद कार और 5 लाख रुपए नकद की डिमांड; नहीं देने पर कर रहे थे प्रताड़ित

रीवा शहर की समान पुलिस ने दहेज एक्ट का मामला दर्ज की है। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वालों को शादी के बाद कार और 5 लाख रुपए नकद चाहिए। न देने पर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे। साथ ही, पति के दूसरी औरत से अवैध संबंध है, जबकि ससुर बहू से छेड़खानी करता है। ऐसे में थक हारकर नवविवाहिता ने अपने ऊपर हो रहे जुल्म को देखते हुए समान थाने में शिकायत दर्ज कराई है। अब समान पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

2017 में हुई थी शादी

पीड़ित महिला ने समान थाने में पुलिस अधिकारियों को दिए बयान में कहा है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपी पति ने दूसरी महिला ने अवैध संबंध बना लिए है। जब मैने इसका विरोध किया तो आरोपी पति और ससुराल वालों ने मेरे साथ मारपीट की। इसके अलावा थाने में शिकायत करने पर आरोपियों द्वारा मुझे पूर्व में जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पीड़िता ने बताया की उसकी शादी वर्ष 2017 में धूमधाम से हुई थी। महिला के अनुसार शादी के बाद से ही आरोपी ससुराल वाले दहेज में कार और पांच लाख रुपए की मांग करते थे। महिला द्वारा मना करने पर आरोपी ससुराल वाले महिला को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया करते थे।

ससुर पर छेड़खानी का आरोप

समान थाने में महिला ने अपने वृद्ध ससुर पर छेड़खानी की भी शिकायत की है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने छेड़खानी की धारा 354 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। महिला द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा।

पुलिस ने बताया कि रविवार को महिला अपने मायके वालों के साथ थाने आई। ससुराल वालों के खिलाफ दहेज एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कराया। अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Topics

Latest News