MP : CA फाइनल RESULTS : न्यू सिलेबस में मुरैना की नंदिनी ने फर्स्ट रैंक तो इंदौर की साक्षी ने सेकंड रैंक पर बाजी मारी

 

MP : CA फाइनल RESULTS : न्यू सिलेबस में मुरैना की नंदिनी ने फर्स्ट  रैंक तो इंदौर की साक्षी ने सेकंड रैंक पर बाजी मारी

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सोमवार को सीए फाइनल और फा‌उंडेशन का रिजल्ट जारी किया। सीए फाइनल में मध्यप्रदेश की बेटियों ने बाजी मारी है। इसमें न्यू सिलेबस में मुरैना की नंदिनी अग्रवाल ने ऑल इंडिया में फर्स्ट और इंदौर की साक्षी एरन ने ऑल इंडिया सेकंड रैंक हासिल की है। नंदिनी ने 800 में से 614 (76.75) और साक्षी ने 800 में से 613 (76.63 %) अंक हासिल किए हैं। वहीं, इसमें बेंगलुरू की बगरीचा साक्षी ने तीसरी रैंक हासिल की है।

खुलासा : प्रेमी जोड़े ने प्यार में दी जान, घर वालों ने लड़की की शादी दूसरी जगह कर दी थी तय : साथ जीने मरने का वादा कर ट्रेन के सामने कूदकर दी थी जान

नंदिनी अग्रवाल के पिता नरेश चंद्र गुप्ता इनकम टैक्स सलाहकार हैं। यह उनका पहला प्रयास था। भाई सचिन अग्रवाल की भी सीए परीक्षा में ऑल इंडिया में 18 वीं रैंक आई है।

दोनों ग्रुप्स का 1.57 प्रतिशत रिजल्ट रहा

सीए फाइल की परीक्षा में पुराने सिलेबस में दोनों ग्रुप्स में 3949 कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया था। इसमें से 62 लोग ही पास हो सके। यानी इसका प्रतिशत करीब 1.57 प्रतिशत रहा। ग्रुप 1 में 12556 कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया, इनमें से 1348 लोग पास हुए। पास का प्रतिशत 10.74 % रहा। ग्रुप सेकंड में 17044 कैंडिडेट्स शामिल हुए। इनमें से 2194 विद्यार्थी पास हुए। इसका रिजल्ट 12.87 प्रतिशत रहा।

आदतन अपराधी ने घर में घुसकर महिला से मांगे रुपए , नहीं देने पर प्राइवेट पार्ट में मारा सरिया : गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

इसके अलावा, न्यू सिलेबस में दोनों ग्रुप्स में 23981 कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया था। इसमें से 2870 लोग ही पास हो सके। यानी इसका प्रतिशत करीब 11.97 प्रतिशत रहा। ग्रुप 1 में 49358 कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया, इनमें से 9986 लोग पास हुए। पास का प्रतिशत 20.23 % रहा। ग्रुप सेकंड में 42203 कैंडिडेट्स शामिल हुए। इनमें से 7328 विद्यार्थी पास हुए। इसका रिजल्ट 17.36 प्रतिशत रहा।

Related Topics

Latest News