REWA : संजय गांधी अस्पताल की तीसरी मंजिल से निजी एम्बुलेंस के खलासी ने कूदकर दी जान, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

 

REWA : संजय गांधी अस्पताल की तीसरी मंजिल से निजी एम्बुलेंस के खलासी ने कूदकर दी जान, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

रीवा के संजय गांधी अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदकर एक युवक ने जान दे दी। अज्ञात कारणों से रविवार की शाम करीब 6.30 बजे युवक एसजीएमएच की बिल्डिंग में चढ़कर छलांग लगा दी। जिसके बाद अमहिया पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

TRS कॉलेज का एक ऐसा आंदोलन जो दर्ज हुआ इतिहास के पन्नों में, छात्रों के इस आंदोलन से हिल गई थी मुख्यमंत्री की भी कुर्सी : पढ़िए पूरी कहानी

अमहिया थाना प्रभारी उपनिरीक्षक शिवा अग्रवाल ने बताया कि राहुल सिंह पिता जीवेन्द्र सिंह (19) निवासी डिहिया थाना गोविंदगढ़ पेशे से एम्बुलेंस का खलासी है। वह शाम को अस्पताल परिसर में टहल रहा था। लेकिन रविवार की शाम 6 बजे अस्पताल के तीसरे माले पर चढ़ गया। जहां आधे घंटे बिताने के बाद छलांग लगा दी। ​मृतक के परिजनों को जानकारी देते हुए शव को मर्चुरी में रखा दिया गया है।

REWA : संजय गांधी अस्पताल की तीसरी मंजिल से निजी एम्बुलेंस के खलासी ने कूदकर दी जान, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

अस्पताल में मची अफरा-तफरी

संजय गांधी स्मृति अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर के आसपास मौजूद लोगों की माने तो जैसे ही युवक ने छलांग लगाई। वैसे ही तेज आवाज के साथ युवक नीचे गिरा। हालांकि कुछ समय के लिए अस्पताल परिसर में अफरा तफरी मच गई। एंबुलेंस के चालकों ने युवक की शिनाख्त राहुल सिंह के रूप किया। वहीं पुलिस की माने तो सुसाइड के कारण अज्ञात है। अब परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Topics

Latest News