MP : गणेशोत्सव का चंदा मांगने पहुंचे बदमाश ने दोस्तों के साथ मिलकर 15 वर्षीय लड़की से गैंगरेप किया फिर वीडियो बना दोस्तों को भी दिखाया : FIR दर्ज

 

MP : गणेशोत्सव का चंदा मांगने पहुंचे बदमाश ने दोस्तों के साथ मिलकर 15 वर्षीय लड़की से गैंगरेप किया फिर वीडियो बना दोस्तों को भी दिखाया : FIR दर्ज

भोपाल के गुनगा इलाके में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। छात्रा ने रायसेन के महिला थाना में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। घटना स्थल भोपाल होने से केस डायरी गुनगा थाने भेजी गई है।

पुलिस के मुताबिक सांची थाना क्षेत्र रायसेन निवासी 15 वर्षीय लड़की 10वीं की छात्रा है। उसकी बड़ी बहन व जीजा गुनगा थाना क्षेत्र में रहते हैं। दीदी की तबीयत खराब होने के कारण वह अगस्त के आखिरी सप्ताह में दीदी के घर आ गई थी। तबीयत ज्यादा खराब हो जाने से उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। घर की देखरेख लड़की की जिम्मेदारी में थी।

12 सितंबर की रात लड़की घर में अकेली थी। इसी बीच, लड़की के जीजा का पड़ोसी शैतान सिंह लोधी दो साथियों के साथ गणेशोत्सव का चंदा मांगने के लिए घर पहुंचा। उसने आवाज देकर दरवाजा खुलवाया। लड़की से उसने जीजा के बारे में पूछा। पीड़िता ने बताया कि जीजा-दीदी अस्पताल में हैं, तभी आरोपी जबरन घर में घुस आए। इसके बाद पहले शैतान उसके बाद दीपक लोधी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान तीसरा साथी लीला किशन मोबाइल से वीडियो बनाता रहा।

गांव में पिता से बताई पीड़ा

घटना के बाद पीड़िता रायसेन चली गई। जहां, अपने पिता को आपबीती बताई। पिता बच्ची को लेकर सांची थाना पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने पीड़िता को महिला थाने भेजकर एफआईआर दर्ज कराई। बाद में केस डायरी भोपाल के गुनगा थाने भेजी गई।

कोर्ट में 164 के बयान के बाद गैंगरेप की धारा

गुनगा पुलिस को जो डायरी मिली थी, उसमें शैतान सिंह पर ही रेप का जिक्र था। पीड़िता ने कोर्ट में 164 के बयान में बताया कि घटना वाले दिन तीन युवक घर में घुसे थे। इसमें से दो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया था, जबकि तीसरा युवक वीडियो बना रहा था। इस बयान में आधार पर पुलिस ने गैंगरेप की धारा बढ़ाई।

Related Topics

Latest News