REWA : सड़क के किनारे शव मिलने पर हड़कंप : हत्या का आरोप लगाते हुए PM के बाद परिजनों ने जवा चौराहे पर किया चक्काजाम

 
REWA : सड़क के किनारे शव मिलने पर हड़कंप : हत्या का आरोप लगाते हुए PM के बाद परिजनों ने जवा चौराहे पर किया चक्काजाम

रीवा जिले के जवा थाना अंतर्गत जनकहाई गांव के पास सड़क के किनारे शव मिलने पर हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल कर निरीक्षण किया। इसके बाद शिनाख्ती के लिए आसपास के गांवों को जानकारी भिजवाई। तभी पता चला कि जेरव गढ़वा निवासी एक युवक रात में घर नहीं लौटा था। ऐसे में मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे, जिन्होंने विजय कुमार मांझी के रूप में शिनाख्ती की। हत्या का आरोप लगाते हुए पीएम के बाद जवा चौराहे पर चक्काजाम कर​ दिया। साढ़े 3 घंटे चले प्रदर्शन के बाद त्योंथर एसडीएम संजीव पाण्डेय और एसडीओपी समरजीत सिंह मौके पर पहुंचे, जिन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर परिजन शव लेकर गांव रवाना हुए।

REWA : सड़क के किनारे शव मिलने पर हड़कंप : हत्या का आरोप लगाते हुए PM के बाद परिजनों ने जवा चौराहे पर किया चक्काजाम

जवा थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल ने बताया कि विजय कुमार मांझी (30) निवासी जेरव गढ़वा रविवार की दोपहर 12 किमी दूर जीजा के गांव कुठिला पैरा गया था, जो बहन के घर से शाम 6 बजे रवाना हो गया। रात तक घर नहीं पहुंचा। इधर सोमवार की सुबह 6 बजे घर से 8 किमी. पहले जनकहाई गांव में सड़क के किनारे संदिग्ध हालत में शव मिला।

REWA : सड़क के किनारे शव मिलने पर हड़कंप : हत्या का आरोप लगाते हुए PM के बाद परिजनों ने जवा चौराहे पर किया चक्काजाम

ग्रामीणों की जानकारी पर 7 बजे सुबह जवा पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद शिनाख्ती के प्रयास शुरू किए गए। ग्रामीणों की मदद से जनकहाई, जेरव, गढ़वा और छतेनी गांव लोगों को बुलाकर शिनाख्ती कराई तो परिजनों ने विजय कुमार मांझी के रूप में पहचान की। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए जवा अस्पताल भेज दिया गया।

हत्या का संदेह, परिजनों ने किया चक्काजाम

पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजन हत्या का संदेह जाहिर करते हुए चक्काजाम कर दिया था। धरना प्रदर्शन की सूचना पर एसडीओपी समरजीत सिंह ने मोर्चा संभाला। परिजनों का आरोप था कि रास्ते में किसी जान पहचान के लोगों ने जहरीला पदार्थ ​खिला दिया था, क्योंकि शरीर में कोई चोट नहीं है, फिर कैसे मौत हो सकती है।

11 बजे से ढाई बजे तक चला प्रदर्शन

परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए ​अपने रिश्तेदारों की मदद से सोमवार की सुबह 11 बजे से जवा चौराहे पर एकत्र हुए। इसके बाद ढाई बजे तक प्रदर्शन चलता रहा। अंतत: त्योंथर एसडीएम संजीव पांडेय मौके पर पहुंचे तो समझाइश दिलाते हुए जाम खुलवाया। एसडीएम ने कहा कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद विधि पूर्वक कार्रवाई होगी। दोषी लोग नहीं बचेंगे।

Related Topics

Latest News