STUDY : विधवा महिला से शादी करने के फायदे जान चौक जाएंगे आप, चमक उठेगी किस्मत : पढ़िए

 

STUDY : विधवा महिला से शादी करने के फायदे जान चौक जाएंगे आप, चमक उठेगी किस्मत : पढ़िए

भोपालः हर लड़की का एक सपना होता है, कि उसकी शादी किसी ऐसे व्यक्ति से हो जो उसकी जिंदगी खुशियों से भर दे। जीवनभर उसके साथ रहे, उसे ढेर सारा प्यार दे। हालांकि, दुर्भाग्यवश सभी लड़कियों का शादी के बाद का यह सपना लंबे समय के लिए पूर्ण नहीं हो पाता। कई बार किसी अनहोनी के कारण शादीशुदा महिला के पति की मौत हो जाती है, ऐसे में उसकी खुशियां तो एक तरह से टूट ही जाती हैं, साथ ही उस महिला पर विधवा होने का ठप्पा लग जाता गै सो अलग। वैसे तो भारत विकासशील देशों की क्षेणी में बहुत तेज़ी से दोड़ रहा है। लेकिन आज भी हमारे समाज में विधवा महिलाओं के लिए स्थितियां कुछ ज्यादा अच्छी नहीं हैं। कई पिछड़ी सोच के लोग तो दुनिया में ऐसे भी हैं, जो पति की मौत का जिम्मेदार उसकी विधवा को ही मानने लगते हैं। उस दुखियारी महिला को ही घर के लिए शुभ अशुभ माना जाने लगता है। यहां तक की उन्हें घृणात्मक नज़रों से तक देखा जाने लगता है। लेकिन क्या ऐसी सोच रखने वाले लोग कभी यह सोचते हैं कि, उस महिला पर क्या बीत रही होगी जिसका पूरी जीवन ही एक तरह से बिखर गया हो?

यकीनन, हमारे समाज को एक बड़े सुधार की ज़रूरत है। ऐसे हालातों में तो समाज की यह फिक्र होनी चाहिए कि, उस महिला की सुनी जिंदगी में फिर से बहार कैसे लाई जा सके। संभव हो तो उसकी शादी हो जानी चाहिए। हालांकि, समस्यां ये भी है कि कई लोग एक विधवा औरत से शादी करना ठीक नहीं समझते। उन्हें लगता हैं कि उस औरत की अशुभताएं दौबारा शादी होने के बाद किसी अन्य घर में चली जाएंगी। लेकिन, हैरानी की बात यह है कि, इस विकसित समाज में अब भी ऐसे कई लोग हैं, जो इस तरह के अंधविश्वासो में यकीन रखते हैं, हमें ऐसे अंधविश्वासो पर कतई यकीन नहीं करना चाहिए।

बल्कि आपको यह जानकर हैरानी होगी कि, एक विधवा महिला से शादी करने से आपको कई सारे फायदे हो सकते हैं। आज हम उन्ही फायदों पर कुछ रौशनी डालेंगे और यह बताने की कोशिश करेंगे कि एक विधवा महिला से शादी कर आपको कितना फायदा हो सकता है।

विधवा से शादी के फायदें

विधवा महिला अपने पति को पहले ही खो चुकी होती है, ऐसे में उसेअपने लाइफ पार्टनर की अहमियत ज्यादा होती है। उसे इस बात का बुत अच्छे से ज्ञान हो जाता है कि, इस जिंदगी का कोई भरोसा नहीं होता हैं जो कभी भी साथ छोड़ दे, इसलिए वह आपके साथ जीवन के हर पल को अच्छे से बिताने का प्रयास करेगी। साथ ही आप लोगों में छोटी मोटी बातों पर लड़ाई झगड़ा भी नहीं होगा। वह आपके हर मुश्किल समय में आपका साथ निभाएगी, क्योंकि आपने भी उसकी मुश्किल घड़ी में उसका साथ दिया है।

कुछ दिनों पहले अमेरिका में विधवा महिलाओं पर एक रिसर्च भी हुई थी, जिसमें यह सामने आया कि, यह महिलाएं काफी वफादार और इमानदार भी होती हैं। क्योंकि, इनकी नज़र में रिश्तों की वेल्यु होती है। ये इस बात को समझती हैं कि रिश्तों में झूठ या धोखे की गुंजाइश नहीं होती। साथ ही एक विधवा महिला को घर संभालने का भी अनुभव होता है।

अपने जीवन में दुखों के पहाड़ से गुज़रने वाली विधवा महिला पहले ही इतने हालातों से गुज़र चुकी होती है कि, वह आप से किसी बात की शिकायत नहीं करेगी या कोई नखरे नहीं करेगी। इतना ही नहीं जब कोई बड़ी मुसीबत आएगी तो वो टूट कर बैठेगी नहीं बल्कि खुद को संभाल कर उस मुसीबत को दूर करने की कोशिश करेगी। इसलिए दोस्तोंहमारे समाज को अब सजग होने की ज़रूरत है, हमें अपने समाज की सोच बदलना होगी और इस उभरते देश में समाज के इस वर्ग को फिर सम्मान दिलाने की सोच रखनी होगी।

Related Topics

Latest News