MP CORONA UPDATE : 24 घंटे में मिले 10 पॉजिटिव, भोपाल में 4, इंदौर, उज्जैन, विदिशा में 1-1 , राजगढ़ में 3 : अभी 110 एक्टिव केस

 

MP CORONA UPDATE : 24 घंटे में मिले 10 पॉजिटिव, भोपाल में 4, इंदौर, उज्जैन, विदिशा में 1-1 , राजगढ़ में 3 : अभी 110 एक्टिव केस

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार आ रहे हैं। 24 घंटे में प्रदेश में 10 पॉजिटिव मिले हैं। मंगलवार को भोपाल में 4, राजगढ़ में 3, उज्जैन, विदिशा, इंदौर में 1-1 पॉजिटिव मिला है। प्रदेश में अभी 110 एक्टिव केस है।

भोपाल में पिछले 6 दिनों में 25 नए संक्रमित मिल चुके हैं। त्योहार शुरू होने के साथ ही शहर में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अभी शहर में 48 एक्टिव केस हैं। नए मामलों में अधिकतर की ट्रैवल हिस्ट्री सामने आ रही है। यही कारण है कि छोटे जिले भी संक्रमण की जद में आ रहे हैं।

प्रदेश में पिछले 14 दिनों में 16 जिलों में 138 नए संक्रमित मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा भोपाल में 57 संक्रमित मिले हैं। इसके बाद इंदौर में 30, राजगढ़ में 8, जबलपुर में 9, सागर में 7, खंडवा में 6, पन्ना व शिवपुरी में 4-4 और बालाघाट में 3, छतरपुर में 2 केस आए हैं। आलीराजपुर, सतना, रतलाम, शहडोल, धार, झाबुआ, उज्जैन, विदिशा में 1-1 संक्रमित मिला है।

अब तक प्रदेश में मिले केस

प्रदेश में अब तक 7 लाख 92 हजार 647 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 10 हजार 523 की मौत हो चुकी है। सोमवार को 9 मरीज ठीक हुए। अब तक 7 लाख 82 हजार14 मरीज ठीक हुए। अभी प्रदेश में 110 एक्टिव केस हैं। वहीं, रिकवरी रेट 98% के ऊपर है।

Related Topics

Latest News