नवरात्रि का त्योहार 7 अक्टूबर से शुरू : 9 दिनों में पहने इन रंगों के कपड़े, आइए जानते हैं नवरात्रि के दिन रंग और उनका महत्व

 
नवरात्रि का त्योहार 7 अक्टूबर से शुरू : 9 दिनों में पहने इन रंगों के कपड़े, आइए जानते हैं नवरात्रि के दिन रंग और उनका महत्व

नवरात्रि का त्योहार गुरुवार 7 अक्टूबर से शुरू होगा। वह 15 अक्टूबर शुक्रवार को समाप्त होगा। नवरात्रि नौ दिनों तक चलने वाला हिंदू त्योहार है। जहां मां दुर्गा के लिए भक्त उपवास रखते हैं और अनुष्ठान व पूजा करते हैं। नवरात्रि उत्सव शक्ति को प्रदर्शित करते हैं। नवरात्रि में प्रत्येक दिन का एक समर्पित रंग और महत्व जुड़ा होता है। 

7 अक्टूबर
पीला

महत्व
इस दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। पीला रंग खुशी और चमक का प्रतीक है।

8 अक्टूबर

हरा

महत्व
दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। हरा रंग नई शुरुआत और विकास का प्रतीक है।

9 अक्टूबर
ग्रे
महत्व
इस दिन मां चंद्रगंत और कुष्मांडा की पूजा की जाएगी। ग्रे कलर बुराई के विनाश का प्रतीक है।

10 अक्टूबर
नारंगी
महत्व
इस दिन देवी स्कंदमाता की पूजा की जाती है। नारंगी रंग चमक, ज्ञान और शांति का प्रतीक है।

11 अक्टूबर
सफेद
महत्व
इस दिन देवी कात्यायनी की आराधना की जाती है। सफेद रंग पवित्रता, शांति और ध्यान का प्रतीक है।

12 अक्टूबर
लाल
महत्व
सप्तमी के दिन देवी कालरात्रि की पूजा की जाती है। लाल रंग सुंदरता और निडरता का प्रतीक है।

13 अक्टूबर
रॉयल ब्लू
महत्व
इस दिन माता महगौरी की पूजा की जाती है। रॉयल ब्लू रंग दिव्य ऊर्जा का प्रतीक है।

14 अक्टूबर
गुलाबी
महत्व
इस दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। गुलाबी रंग करुणा और पवित्रता का प्रतीक है।

15 अक्टूबर
बैंगनी
महत्व
बैंगनी रंग लक्ष्य और महत्वाकांक्षा का प्रतीक है।

Related Topics

Latest News