REWA : कांग्रेस ने नियुक्त किए नए NSUI अध्यक्ष : MP के मंजुल त्रिपाठी तो CG के नीरज पांडे बने नए अध्यक्ष

 
REWA : कांग्रेस ने नियुक्त किए नए NSUI अध्यक्ष : MP के मंजुल त्रिपाठी तो CG के नीरज पांडे बने नए अध्यक्ष


नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के लिए एनएसयूआई अध्यक्षों की नियुक्ति के प्रस्ताव को शनिवार को मंजूरी दे दी। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने एनएसयूआई छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश राज्य इकाइयों के अध्यक्ष की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से निम्नानुसार मंजूरी दी है।"

REWA : कांग्रेस ने नियुक्त किए नए NSUI अध्यक्ष : MP के मंजुल त्रिपाठी तो CG के नीरज पांडे बने नए अध्यक्ष

नीरज पांडे को छत्तीसगढ़ और मंजुल त्रिपाठी को मध्य प्रदेश के लिए नियुक्त किया गया है। पार्टी ने दोनों राज्यों के निवर्तमान अध्यक्ष द्वारा किए गए कार्यों की भी प्रशंसा की।

विज्ञप्ति में कहा गया है, “एनएसयूआई छत्तीसगढ़ के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और एनएसयूआई मध्य प्रदेश के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करता हूं।”

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के NSUI अध्यक्ष बदले गए हैं। मंजुल त्रिपाठी MP NSUI के नए अध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं नीरज पांडे को छत्तीसगढ़ NSUI का अध्यक्ष चुना गया है।

मंजुल त्रिपाठी रीवा एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष पद पर भी रहे। इससे पहले उन्होंने NSUI के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ की थी मुलाकात। कमलनाथ समर्थक माने जाते हैं त्रिपाठी।

Related Topics

Latest News