REWA : मोबाइल में मैसेज भेजने पर विवाद : दो पक्षों के बीच हुए विवाद में आठ पुरुष व महिलाएं घायल, दूसरे पक्ष पर पत्थर व लाठी डंडे से हमला : मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू

 

REWA : मोबाइल में मैसेज भेजने पर विवाद : दो पक्षों के बीच हुए विवाद में आठ पुरुष व महिलाएं घायल, दूसरे पक्ष पर पत्थर व लाठी डंडे से हमला : मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू

रीवा शहर के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत रतहरा नई बस्ती में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच मोबाइल में मैसेज भेजने व पुरानी रंजिश के चलते दोनों पक्षों से पुरुष व महिलाएं आमने-सामने आ गई।

इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पत्थर व लाठी डंडे से हमला बोल दिया। वारदात के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से 8 लोगों को संजय गांधी अस्पताल में दाखिल कराया है। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्ष की शिकायत पर प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी आदित्य प्रताप सिंह परिहार ने बताया कि मोबाइल में मैसेज भेजने के विवाद में मंगलवार की रात दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए थे। तकरीबन आधे घंटे तक दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे की पिटाई करते रहे। अंत में स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। फिर कुछ देर बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने रात में ही घायलों को संजय गांधी अस्पताल में दाखिल कराया था।

ये हुए थे घायल

सिटी कोतवाली पुलिस की मानें तो मारपीट में पहले पक्ष से घायल जगदीश बंसल, राकेश बंसल, गोविंद बंसल, राजवीर बंसल, अजय बंसल, संजू बंसल शामिल है। वहीं दूसरे पक्ष से सोनिया बंसल और सपना बंसल को चोंट आई है। चिकित्सालय पहुंचे घायलों की सामान्य हालत को देखते हुए बुधवार की दोपहर 12 बजे तक प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। अब कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों से आवेदन लेते हुए मामला दर्ज कर ​लिया है।

Related Topics

Latest News