अफगानिस्तान के कंधार में एक मस्जिद में जुमे के नमाज के दौरान धमाका : 32 से अधिक लोगों की मौत, 53 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल

 
अफगानिस्तान के कंधार में एक मस्जिद में जुमे के नमाज के दौरान धमाका : 32 से अधिक लोगों की मौत, 53 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के कंधार में शुक्रवार को मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान एक जोरदार धमाका हुआ है। इस दौरान 32 से अधिक लोगों की मौत हो गई जबकि 53 से अधिक के लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिली है। जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने शिया समुदाय को निशाना बनाया है। यह मस्जिद शिया समुदाय के इलाके में थी और यहां इसी समुदाय के लोग नमाज अदा करने जाते थे।

एक रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान के इमाम बरगाह मस्जिद के पास दक्षिणी प्रांत कंधार शहर में पीडी-1 क्षेत्र में विस्फोट हुआ है। इस धमाके में 32 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 53 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। ये आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। धमाका उस वक्त हुआ जब लोग मस्जिद में नमाज अदा कर रहे थे।

बता दें कि हाल ही में अफगानिस्तान के कुंदूज शहर में मस्जिद के भीतर बम विस्फोट हुआ था। इस हादसे में करीब 80 लोग मारे गए थे और बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए थे। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट ने ली थी।

Related Topics

Latest News