MP : सरेराह बीच चौराहे पर युवती ने लड़के की कर दी चप्पलों से पिटाई : शादी के बाद लड़की ने दूरी बनाई तो हुआ विवाद : पढ़िए

 

MP : सरेराह बीच चौराहे पर युवती ने लड़के की कर दी चप्पलों से पिटाई : शादी के बाद लड़की ने दूरी बनाई तो हुआ विवाद : पढ़िए

गालीगलौज करने पर गुस्साई युवती ने एक लड़के की चप्पल से सरेराह पिटाई कर दी। लड़की से विवाद होता देख परिवारवाले भी आ गए और लात-घूंसों से पिटाई करने के बाद ईंट से भी हमला किया। लड़के को पीटने के बाद गुस्साई लड़की थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवा दी।

मिली जानकारी अनुसार मामला अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव का है। यहां रहने वाले राजेन्द्र ने लड़की के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज कर दी। गुस्साई लड़की ने उसकी चप्पल उतारकर पिटाई शुरू कर दी। यह देख परिजनों ने भी उसकी जमकर लू उतारी। जैसे-तैसे युवक वहां से छूटकर भागा। मारपीट का वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

शादी के बाद लड़की ने दूरी बनाई तो हुआ विवाद

ग्रामीणों की माने तो युवक-युवती एक-दूसरे को जानते हैं, बातचीत भी होती थी। शादी होने के कारण युवती ने युवक से दूरी बना ली। लड़की मिली तो लड़के ने नाराजगी जाहिर करते हुए विवाद किया। हालांकि अभी पुलिस ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि मारपीट क्यों हुई। मामले में थाना प्रभारी अमित चतुर्वेदी का कहना है कि युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने विवाद के कारणों का खुलासा नहीं किया है। युवक अभी थाने नहीं आया है।

Related Topics

Latest News