REWA : वैक्सीन का महाअभियान : रीवा जिले में सबसे ज्यादा 30201 लोगों ने लगवाए टिके तो सबसे काम सिंगरौली जिले में, सतना में 15194, सीधी में 8691

 

REWA : वैक्सीन का महाअभियान : रीवा जिले में सबसे ज्यादा 30201 लोगों ने लगवाए टिके तो सबसे काम सिंगरौली जिले में, सतना में 15194, सीधी में 8691

रीवा जिले में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने के लिए सोमवार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। महाअभियान के तहत 18 अक्टूबर की शाम 6 बजे तक 30 हजार 201 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। वहीं रीवा संभाग में सबसे कम 3273 टीके सिंगरौली जिले में लगाए गए। जबकि सबसे ज्यादा वैक्सीन रीवा जिले में 30 हजार 201 लगी। इसी तरह सतना जिले में 15 हजार 194 तो सीधी जिले में 8 हजार 691 लोगों ने टीके लगवाएं है।

सीएमएचओ डॉ. बीएल मिश्रा ने बताया कि सोमवार को सुबह 9 बजे से ही टीकाकरण प्रारंभ हो गया था। ऐसे में 10 बजे तक 917, 11 बजे तक 4 हजार 390 व्यक्तियों को वैक्सीन के टीके लगे। जबकि दोपहर 12 बजे तक 9 हजार 38, दोपहर एक बजे तक 14 हजार 117, दोपहर 2 बजे तक 18 हजार 627 और दोपहर 3 बजे तक 23 हजार 29 व्यक्तियों को टीके लगाये गये थे। इसी तरह जिले में शाम 4 बजे तक 26 हजार 915 और शाम 5 बजे तक 29 हजार 497 व्यक्तियों को टीके लगाये जा चुके थे।

रीवा संभाग में लगे 57659 टीके

रीवा संभाग के चारों जिलों में 18 अक्टूबर को शाम 6 बजे तक कुल 57 हजार 659 टीके लगाये गये। संभाग में सुबह 10 बजे तक 1020, 11 बजे तक 5 हजार 542 और दोपहर 12 बजे तक 12 हजार 946 व्यक्तियों को टीके लगाये गये। जबकि दोपहर एक बजे तक 21 हजार 967, दोपहर 2 बजे तक 31 हजार 173, दोपहर 3 बजे तक 40 हजार 327 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी थी। संभाग में शाम 4 बजे तक 48 हजार 287 और शाम 5 बजे तक 54723 व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन के टीके लगाये गए।

रीवा जिले में बनें थे 480 केन्द्रों

टीकाकरण महाअभियान के लिए रीवा जिले में 480 केन्द्र बनाए गए थे। जिसमे ग्रामीण क्षेत्र के 444 तो शहरी क्षेत्र में 36 सेंटर शामिल रहे। सीएमएचओ ने बताया कि अभी भी 10 प्रतिशत लोग पहली डोज तो 74 प्रतिशत लोग दूसरी डोज से वंचित है। पौने 3 लाख ऐसे लोग हैं, जिनके दूसरे डोज का समय पूरा हो गया है। ऐसे में सभी लोगों से अपील कर टीकाकरण कराया जा रहा है।

15 लाख लग चुकी प्रथम डोज

जिले में अब तक 15 लाख 91 हजार 118 व्यक्तियों को वैक्सीन की प्रथम डोज और चार लाख 69 हजार 788 व्यक्तियों को दोनों डोज लगाई जा चुकी है। वर्तमान में लगभग 2 लाख 74 हजार व्यक्ति की दूसरी डोज लगाने के पात्र हो गए हैं। इनमें 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रथम डोज लगवाने वाले सभी व्यक्ति शामिल हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में 444 सेंटरों से लगे टीके

सोमवार के सत्र में ग्रामीण क्षेत्रों में 444 सेंटर बनाए गए थे। इनमें रायपुर कर्चुलियान ब्लॉक में 51, सिरमौर में 49, जवा में 51, त्योंथर में 42 सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसी तरह हनुमाना में 53, विकासखंड नई गाड़ी में 49, गोविंदगढ़ में 51, गंगेव में 45 और मऊगंज में 54 सेंटर बने थे।

Related Topics

Latest News