MP : डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी : शादी बड़े भाई से प्यार छोटे से, पति को छोड़ देवर के साथ रहने लगी थी लिव इन में, उसी पर हत्या का शक

 

MP : डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी : शादी बड़े भाई से प्यार छोटे से, पति को छोड़ देवर के साथ रहने लगी थी लिव इन में, उसी पर हत्या का शक

सागर जिले में शुक्रवार सुबह महिला का शव उसके कमरे में लहूलुहान पड़ा मिला। उसके गले, सिर और पेट पर चोटों के निशान भी मिले हैं। महिला की शादी डेढ़ महीने पहले हुई थी। 15 दिन पहले ही वह पति को छोड़ देवर के साथ लिव इन में रहने लगी थी। घटना के बाद से महिला का देवर फरार है। उसी पर हत्या का शक जताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक ओडिशा के संभलपुर की रहने वाली प्रियंका उर्फ सपना (22) की शादी सागर के खजरा हरचंद के रहने वाले राजबिहारी भार्गव (35) के साथ डेढ़ महीने पहले मंदिर में हुई थी। शादी के बाद वह पति के साथ ज्यादा समय तक नहीं रही। वह ससुराल में ही पिछले 15 दिनों से देवर मनोज के साथ लिव इन में रहने लगी थी।

गुरुवार शाम खाना खाने के बाद रात करीब 9 बजे मनोज और प्रियंका कमरे में चले गए। शुक्रवार सुबह ससुर विश्वनाथ भार्गव उठे, तो मनोज के कमरे का दरवाजा खुला था। पिता ने अंदर जाकर देखा, तो प्रियंका खून से लथपथ पड़ी थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही SDOP, खुरई थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्राथमिक जांच में शव के गले, सिर और पेट पर चोटों के निशान मिले हैं। मनोज घर से फरार है। संदेह के आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

बड़े भाई से मंदिर में शादी, फिर छोटे संग रहने लगी

प्राथमिक जांच में सामने आया कि ओडिशा की रहने वाली प्रियंका की शादी मनोज के बड़े भाई राजबिहारी के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद प्रियंका अपने घर चली गई। इसके बाद जब लौटी तो देवर मनोज के साथ रहने की इच्छा जताई। करीब 15 दिनों से प्रियंका और मनोज घर में ही साथ रह रहे थे। बताया जा रहा है कि प्रियंका और मनोज कोर्ट मैरिज की तैयारी में थे।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में होगा मौत का कारण स्पष्ट

SDOP सुमित केरकेट्टा ने बताया कि घर में महिला का शव मिला है। शव के गले, सिर और पेट पर चोटों के निशान हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। प्राथमिक तौर पर महिला की हत्या होना सामने आया है।

Related Topics

Latest News