SATNA : शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा गृह गांव दलदल : अंत्येष्टि में हुए शामिल हुए CM शिवराज, जगह-जगह जनता कर रही पुष्प वर्षा, जयकारों से गूंज उठा गांव

 

SATNA : शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा गृह गांव दलदल : अंत्येष्टि में हुए शामिल हुए CM शिवराज, जगह-जगह जनता कर रही पुष्प वर्षा, जयकारों से गूंज उठा गांव

कश्मीर के शोपियां में आतंकियों से मुकाबला करते हुए शहीद हुए कर्णवीर सिंह का अंतिम संस्कार शुक्रवार को उनके गृह गांव दलदल में राजकीय एवं सैन्य सम्मान के साथ होगा। सतना के इस रणबांकुरे को अंतिम विदाई देने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उनके गृह ग्राम पहुंच चुके हैं। गांव ने अपने अमर सपूत के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शव घर पहुंच चुका है। पूरा गांव जयकारों से गूंज उठा है। जवान अमर रहे..., भारत माता की जय आदि जयकारे लगाए जा रहे हैं।

SATNA : शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा गृह गांव दलदल : अंत्येष्टि में हुए शामिल हुए CM शिवराज, जगह-जगह जनता कर रही पुष्प वर्षा, जयकारों से गूंज उठा गांव

कश्मीर के शोपियां में दो आतंकियों को ढेर कर देश की रक्षा में कुर्बान हुए सतना के कर्णवीर का पार्थिव शरीर उनके गृह ग्राम दलदल पहुंच चुका है। सैन्य वाहन में सैनिक टुकड़ी के साथ अमर शहीद का पार्थिव देह शुक्रवार को घर पहुंच गया। गांव में हर कोई टकटकी लगाए अपने शूरवीर के दर्शन का इंतजार कर रहा है। अपर कलेक्टर राजेश शाही ने बताया कि शहीद के अंतिम संस्कार के लिए सभी आवश्यक इंतजाम पूरे हो चुके हैं। शहीद का पार्थिव देह उनके गृह ग्राम पहुंच चुका है। कलेक्टर अजय कटेसरिया तथा एसपी धर्मवीर सिंह ने भी दलदल पहुंच कर शहीद के परिजनों से मुलाकात की और व्यवस्था का निरीक्षण किया।

SATNA : शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा गृह गांव दलदल : अंत्येष्टि में हुए शामिल हुए CM शिवराज, जगह-जगह जनता कर रही पुष्प वर्षा, जयकारों से गूंज उठा गांव

सीएम 11 बजे पहुंचे गांव

सीएम शिवराज सिंह चौहान भी शुक्रवार को दलदल पहुंच कर अमर शहीद कर्णवीर सिंह के अंतिम दर्शन करेंगे और श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान भोपाल से विशेष विमान से सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर दलदल में उनके घर पहुंच गए। वे शहीद को अंतिम विदाई देंगे और परिजनों से मुलाकात करेंगे।

दाे भाई में छोटे थे कर्णवीर

23 साल के कर्णवीर सतना शहर के रहने वाले रिटायर्ड फौजी राजू सिंह के बेटे थे। 21 राजपूत रेजिमेंट के जवान फिलहाल 44RR में तैनात थे। दो आतंकियों को मारने के बाद गोलीबारी में वे जख्मी हो गए थे। कर्णवीर वैसे तो मूलत: सतना जिले के ग्राम दलदल के रहने वाले थे। दो भाइयों में कर्णवीर छोटे थे। अभी उनकी शादी नहीं हुई थी। मंगलवार को सुबह उन्होंने पिता से बात की थी, लेकिन फिर उन्होंने फोन नहीं उठाया। बुधवार दोपहर 12 बजे पिता को सूचना मिली कि उनके लाल ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी है। यह खबर मिलते ही क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया। मां की तबीयत बिगड़ गई। उधर, शहादत की खबर मिलते ही विधायक रामपुर विक्रम सिंह विक्की और अपर कलेक्टर राजेश शाही शहीद के घर पहुंच गए।

SATNA : शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचा गृह गांव दलदल : अंत्येष्टि में हुए शामिल हुए CM शिवराज, जगह-जगह जनता कर रही पुष्प वर्षा, जयकारों से गूंज उठा गांव

दो महीने पहले आए थे सतना

मंगलवार रात से आतंकियों के साथ चल रही मुठभेड़ में सतना के कर्णवीर मोर्चा संभाले थे, लेकिन सुबह करीब 4 बजे आतंकियों की गोली उनके सिर और सीने पर लगी। इस मुठभेड़ में पांच और जवान घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, आतंकी कार से आए थे। उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। क्रॉस फायरिंग में कर्णवीर शहीद हो गए। वह 2017 में सूबेदार पद पर सेना में भर्ती हुए थे। दो महीने पहले ही वे सतना आए थे। शहीद के पिता रवि कुमार सिंह भी सेना में सूबेदार थे।

‘मुझे गर्व है बेटे की शहादत पर’

शहीद कर्णवीर सिंह के पिता रिटायर्ड मेजर रवि कुमार सिंह का कहना है कि उनका बेटा देश के लिए शहीद हुआ है। मैं सीना चौड़ा कर के चल सकता हूं। मरना जीना तो लगा रहता है, लेकिन सेना में इज्जत -सम्मान है, इसलिए मैंने अपने बेटे को भी सेना में भेजा था। उन्होंने बताया कि कल आखिरी बार जब बात हुई थी तब कर्णवीर ने कहा था कि अगली बार 10 -12 दिन की छुट्टी लेकर आउंगा तब आपको दिल्ली हॉस्पिटल में दिखाने ले चलूंगा। आज ये खबर आ गई। दादा सूर्य प्रताप सिंह ने कहा मेरा नाती आतंकियों को मार के मरा। वो कर्णवीर था। मेरा बेटा भी फौज में था और मेजर बन कर 32 साल की नौकरी से रिटायर हुआ। बेटे की सकुशल घर वापसी की खुशी भी थी और अब नाती की शहादत का गर्व भी है।

आज ही था जन्मदिन

ये भी इत्तेफाक है कि जिस दिन शहीद कर्णवीर की शहादत की खबर आई, उसी दिन तिथि के अनुसार उनका जन्म दिन भी है। हालांकि उनका जन्म 28 नवंबर 1998 को हुआ था। उस दिन भी शरद पूर्णिमा ही थी। कर्णवीर की प्रारम्भिक शिक्षा ग्राम हटिया में अपनी मौसी के यहां हुई थी। सैनिक स्कूल रीवा में उनका दाखिला हुआ। वे महू के सैनिक स्कूल में भी पढ़े। उनका सेलेक्शन भी महू से ही हुआ।

Related Topics

Latest News