MP : 'कमल का वार' : मोदी जी जनता को बताएं, 70 साल कांग्रेस की सरकार रही तब पेट्रोल डीजल के दाम इतने नहीं बढ़े, जहां नदी नहीं, वहां भी पूल बनाने की घोषणा की

 

MP : 'कमल का वार' : मोदी जी जनता को बताएं, 70 साल कांग्रेस की सरकार रही तब पेट्रोल डीजल के दाम इतने नहीं बढ़े, जहां नदी नहीं, वहां भी पूल बनाने की घोषणा की

शिवराज जी आपकी घोषणाएं रखी रह जाएंगी। मोदी जी जनता को बताएं जब 70 साल कांग्रेस की सरकार रही तब पेट्रोल डीजल के दाम इतने नहीं बढ़े जो सात साल में बढ़े हैं। मोदी जी के सात साल में पेट्रोल डीजल का क्या भाव है। शिवराज जी से पूछना चाहता हूं कि अस्पताल में डॉक्टर नहीं, स्कूल में शिक्षक नहीं, खंभों में तार नहीं और बिजली का बिल अधिक। उनसे काम कुछ नहीं होता भाषण चाहे जितना चाहो उनसे दिलवा लो। ऐसा प्रदेश जिसके मुख्यमंत्री ने 22 हजार घोषणाएं कीं। अब शिवजरा सिंह का भी समय आने वाला है। 2 तारीख के बाद प्रदेश की जनता याद रखेगी। जहां नदी नहीं, वहां भी पूल बनाने की घोषणा कर दी।

यह बात पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आदिवासी ग्राम धुलकोट में आयोजित कांग्रेस की सभा में कही। वह यहां लोकसभा प्रत्याशी राजनाराण सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने आए थे। उन्होंने कहा यह चुनाव आपके भविष्य का चुनाव है। इससे मंहगाई पर लगाम लगेगी। युवाओं को रोजगार मिलेगा। खंडवा-बुरहानपुर का विकास होगा। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान अपने जेब में नारियल लेकर चलते हैं। जहां बोलो वहां फोड़ देते हैं।

पूर्व सीएम ने कहा - पिछले 21 साल में आठ चुनाव हुए। सात चुनाव में आपने भाजपा को वोट दिया। इस बार हमें मौका देकर देखें। कोविड में पूरे प्रदेश में हाय-हाय हुई। न ऑक्सीजन का प्रबंध, न इंजेक्शन का प्रबंध। मैं कहता हूं कि आपके साथ कितना धोखा हुआ। यह पहला चुनाव है कोविड के बाद। कोविड से बुरहानपुर क्षेत्र में 16036, खंडवा में 4 हजार, खरगोन में 6 हजार लोगों की मृत्यु हुई। किसानों की सारी योजनाएं कांग्रेस ने बनाई। इंदिरा गांधी ने बनाई। इंदिराजी के सपने पूरे कर रहा हूं।

बारिश के कारण प्रशासन ने कहा - यहां मत आओ, मैंने कहा मैं तो आऊंगा। सुबह 7 बजे शासन ने कहा - धुलकोट में बादल बहुत हैं। बारिश बहुत है। मैंने कहा - मैं धुलकोट का चक्कर लगाकर जाऊंगा, लेकिन आऊंगा। उन्होंने कहा - कृषि क्षेत्र में हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि थी। किसानों का कर्ज हमने माफ किया। मैंने घोषणा नहीं की थी कि मप्र की पहचान बनाऊंगा। आज भटकता हुआ नौजवान रोजगार के लिए भटक रहा है शिवराज को लेकर पूर्व सीएम ने कहा विज्ञापन, साइन बोर्ड, मीडिया वाली राजनीति आपकी पहचान है मेरी पहचान नहीं है। आज का नौजवान कोई ठेका, कमीशन नहीं चाहता। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव, बुरहानपुर विधायक ठाकुर सुरेंद्रसिंह, पूर्व विधायक हमीद काजी सहित अन्य नेता मौजूद थे।

Related Topics

Latest News