MP : नवरात्रि पर महिला पुलिस की नई पहल शुरू : आधुनिक हथियारों से लैस होकर महिलाओं की सुरक्षा करेगा तेजस्विनी दल

 

MP : नवरात्रि पर महिला पुलिस की नई पहल शुरू : आधुनिक हथियारों से लैस होकर महिलाओं की सुरक्षा करेगा तेजस्विनी दल

गुना। नवरात्रि के त्योहार के दौरान महिला सुरक्षा को लेकर गुना पुलिस ने एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत महिला पुलिसकर्मियों के एक दल गठित किया गया है। इस दल को तेजस्विनी दल नाम दिया गया है। यह नवदुर्गा के दौरान जगह-जगह भ्रमण कर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

SP राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि देवी शक्ति के उपासना पर्व नवरात्रि के दौरान शहर में मां दुर्गा के झांकी स्थलों के साथ मां बीसमुजी देवी मंदिर बजरंगढ़ एवं आसपास के अन्य धार्मिक स्थलों पर दर्शन हेतु आने वाली महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुये एक नया प्रयोग किया गया है। इस नवरात्र में महिलाओं एवं बच्चियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिये महिला पुलिस कर्मचारियों का एक विशेष प्रकार के दल का गठन किया गया है। इस दल को तेजस्विनी दल नाम दिया गया है। इसमें महिला पुलिस की कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

महिला पुलिसकर्मी 4 मोटर सायकलों पर दो-दो के रूप में अत्याधुनिक हथियारों, आधुनिक संसाधनों एवं विशेष यूनीफार्म में रहेंगी। महिला सुरक्षा में लगाये गये यह दल नवरात्र महोत्सव में प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 10 बजे तक एवं शाम 050 बजे से देर रात तक शहर में झांकी स्थलों, अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, मां बीसभुजी देवी मंदिर बजरंगढ़ एवं आसपास के अन्य धार्मिक स्थलों आदि पर निरंतर भ्रमण कर महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा का ध्यान रखेंगी और सनको हर संभव मदद प्रदान करना सुनिश्चत करेंगी।

इस नवरात्र महोत्सव में महिलाओं की सुरक्षा के लिये जिले में शुरू की गई इस नई पहल का शुभारंभ बुधवार को किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर तेजस्विनी दल को रवाना किया गया। SP की मौजूदगी में महिला थाना प्रभारी TI मनीषा राठौर ने चारों तेजस्विनी दलों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

Related Topics

Latest News