REWA : एक बार फिर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की साइकिल यात्रा : 24 अक्टूबर से होगा शुभारंभ, वीडी शर्मा दिखाएंगे हरी झंडी : ऐसे होगी आठ दिन की यात्रा

 

REWA : एक बार फिर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की साइकिल यात्रा : 24 अक्टूबर से होगा शुभारंभ, वीडी शर्मा दिखाएंगे हरी झंडी : ऐसे होगी आठ दिन की यात्रा

मध्यप्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष एवं देवतालाब विधायक गिरीश गौतम 24 अक्टूबर से साइकिल यात्रा का शंखनाद करने जा रहे है। पुरवा पड़रिया गांव में साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाते हुए ​भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा यात्रा का शुभारंभ करेंगे। जबकि यात्रा का समापन 31 अक्टूबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में देवतालाब स्टेडियम से किया जाएगा।

यात्रा प्रभारी राहुल गौतम ने बताया कि गिरीश गौतम लगातार तीसरी बार साइकिल यात्रा अपने देवतालाब विधानसभा क्षेत्र में निकाल रहे है। साइकिल यात्रा का मुख्य उददेश्य विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के घर-घर जाना है। यात्रा के दौरान गांव-गांव सभाएं होती है। साथ ही चौपाल लगाकर आम जनता की समस्या सुनते हुए गांव में ही रात्रि विश्राम करते है।

8 दिन में करेंगे 70 सभाएं, हर मार्ग से गुजरेगी यात्रा

यात्रा संयोजक सुरेन्द्र सिंह चंदेल की मानें तो विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम 8 दिन में 70 से ज्यादा सभाएं करेंगे। इस दौरान वे विस क्षेत्र के सभी गांवों का साइकिल से दौरा करेंगे। 24 को पुरवा पड़रिया से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जनसंपर्क साइकल यात्रा का शुभारंभ करेंगे। जबकि 31 को देवतालाब स्टेडियम से सीएम शिवराज सिंह चौहान की सभा के बाद समापन होगा।

ऐसे होगी आठ दिन की यात्रा

24 अक्टूबर: पुरवा पड़रिया 11 बजे, शुकुलगवां 12 बजे, बेलहई 1 बजे, फरेदी 1.30 बजे, देवरा फरेदा 2 बजे, मनिकवार 3 बजे सभा, हिनौती 4 बजे सभा, रमपुरवा 5 बजे सभा और रात्रि विश्राम।

25 अक्टूबर: झलवार 9.30 बजे, तमरी 10 बजे, रजिगवां 11 बजे, गौरी 12 बजे, खैरा 1 बजे, कनकेसरा 1.30 बजे, पिपराही हर्दी मोड पर 2 बजे, फरेहदा 3 बजे सभा और रात्रि विश्राम।

26 अक्टूबर: तिलया दौलत नगर 9.30 बजे, सीतापुर 10 बजे सभा, रामनगर कुलबहेरिया मोड 11 बजे, कन्हैया 11.30 बजे, बनपाड़र 12.30 बजे, अटरिया 1 बजे, नगई 2 बजे, पथरहा 2.30 बजे, ढेरा 3 बजे आम सभा और रात्रि विश्राम।

27 अक्टूबर: शाहपुर इंन्द्रजीत 9.30 बजे, गोदरी अंबिकाराम 10 बजे, अमोच 11 बजे, रामपुर 12 बजे सभा, पिपरा 1 बजे, बेलहई 1.30 बजे, डगडौआ 2 बजे सभा, सेमरिया कुंज बिहारी 2.30 बजे, खीरी कंधवार मोड 3 बजे, घोरहा 3.30 बजे, भगतपुर 3.45 बजे, सुअरहा 4 बजे, खुजवा सुखदेव 4.30 बजे आम सभा और रात्रि विश्राम।

28 अक्टूबर: जोरौट 9.30 बजे, पहरखा 10 बजे, करही 10.30 बजे, खटखरी 11 बजे, अमिरती 11.30 बजे, कैछुआ 12 बजे, बहूती 1 बजे, सुमेदा कला 2 बजे, पथरौड़ा अष्ठभुजी के पास 3 बजे, लालगंज 4 बजे आम सभा और रात्रि विश्राम।

29 अक्टूबर: डिहिया 9.30 बजे, शिवराजपुर 10 बजे, तेदुआ 11 बजे, परसिया 12 बजे, भलुआ 1 बजे, नईगढ़ी 2 बजे, देवगना 3.30 बजे, पुरवा 4 बजे सभा और रात्रि विश्राम।

30 अक्टूबर: चमडिया 9.30 बजे, उसरा 10 बजे, बेलहा 10.30 बजे, डिहिया हिनौती 11.30 बजे, जुडमनिया मुरली 12.30 बजे, अल्हौआ 1 बजे, हसलो, बन्नई, मैरहा 1.30 बजे, जुडमरिया रघुनाथ 2.30 बजे, गनिगवां 3.30 बजे सभा और रात्रि विश्राम

31 अक्टूबर: देवतालाब मंदिर 9 बजे, भोलरा 9.30 बजे, आंटी 10 बजे, लौर कला 11 बजे, देवतालाब स्टेडियम आगमन एवं 12 बजे से आम सभा।

Related Topics

Latest News