REWA : मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से रीवा जिले के 2 लाख 13 हजार किसानों को प्रदान की किसान सम्मान निधि की राशि

 

REWA : मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से रीवा जिले के 2 लाख 13 हजार किसानों को प्रदान की किसान सम्मान निधि की राशि

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के किसानों को किसान सम्माननिधि की राशि जारी की। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से रीवा जिले के 2 लाख 13 हजार 175 किसानों के बैंक खाते में राशि जारी की। कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र से इस कार्यक्रम में सांसद श्री जनार्दन मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि रीवा श्री विवेक दुबे, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के अन्नदाता किसान को खाद की हरहाल में में आपूर्ति की जायेगी। डी.ए.पी. खाद की कुछ कमी है पर अन्य सभी खाद उपलब्ध है। डी.ए.पी. की भी रैक प्रतिदिन मिल रही है। किसान भाई एनपीके यूरिया तथा सिंगल सुंदर फास्फेट का उपयोग डी.ए.पी. के विकल्प के रूप में कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली मिलेगी। दुनिया भर में कोयले के दाम बढ़ रहे पर सरकार किसानों को बिजली में 213 करोड़ रूपये का अनुदान देकर सस्ती बिजली की व्यवस्था करेगी। सौर ऊर्जा को भी बढ़ावा दिया जा रहा है जिससे ताप विद्युत में निर्भरता कम हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में पहले कृषि की विकास दर 2 से 3 प्रतिशत थी। अब यह 18 प्रतिशत है। प्रदेश को सात बार राष्ट्रीय कृषि कर्मण पुरस्कार मिल चुका है। इसका श्रेय प्रदेश के किसानों को है। किसान के लिए सरकार के खजाने में कभी कमी नहीं रहेगी। खेती के विकास का आधार सिंचाई है। 2007 तक प्रदेश में सात लाख हेक्टेयर में सिंचाई होती थी अब 42 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो रही है। इसे 2025 तक 65 लाख हेक्टेयर तक ले जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही बरगीबांध का पानी टनल के माध्यम से सतना जिले के खेतों में पहुंचेगा। मुख्यमंत्री ने समर्थन मूल्य पर अनाजों की खरीद की व्यवस्था, फसल बीमा तथा फसल को प्राकृतिक आपदा से हानि पर उचित क्षतिपूर्ति देने की बात कही।

Related Topics

Latest News