REWA : 10 माह पहले पहली पत्नी की हत्या करने वाली दूसरी आरोपी पत्नी गिरफ्तार : पति और देवर के साथ मिलकर की थी वारदात

 

REWA : 10 माह पहले पहली पत्नी की हत्या करने वाली दूसरी आरोपी पत्नी गिरफ्तार : पति और देवर के साथ मिलकर की थी वारदात

रीवा जिले के मनगवां थाना अंतर्गत बेलहाई गांव में सौतन को आग लगाकर मारने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि 10 माह से हत्या के मामले में फरार चल रही थी। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 2500 रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

ऐसे में बीते दिन हैदराबाद से अपनी बहन के घर बिछिया थाना अंतर्गत खौर कोठी मिलने आई थी। जिसको मनगवां पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया है।

मनगवां थाना प्रभारी की मानें तो आरोपी महिला पिंकी साकेत निवासी बेलहाई (37) को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपी महिला के पति कमलेश और राकेश की भी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि महिला मीनाबाई के पति कमलेश ने बीते वर्ष पिंकी साकेत से दूसरी शादी कर ली। इस बात को लेकर आए दिन घर में कलह की स्थिति बनी रहती थी। ऐसे 16 दिसंबर 2020 को आरोपी पिंकी ने अपने पति कमलेश और देवर राकेश के साथ मिल कर मीनाबाई को आग के हवाले कर दिया।

ग्रामीणों की मदद से महिला को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सालय के बर्न यूनिट में भर्ती रही महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक महिला के शव का पीएम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

बहन से मिलने आई थी आरोपी महिला

थाना प्रभारी केपी त्रिपाठी ने बताया कि घटना के बाद से ही आरोपी महिला फरार थी। अपने पति के साथ वह हैदराबाद में रह रही थी। बुधवार को महिला अपने बिछिया थाना अंतर्गत खौर कोठी निवासी अपनी बहन से मिलने आई थी। पुलिस को जैसे ही इसका पता चला तो महिला को धर दबोचा।

Related Topics

Latest News