SATNA : एक भक्ति ऐसी भी : मैहर के शारदा माता मंदिर में गर्भगृह पर जीभ काट कर पहुंची महिला, फिर ...

 

SATNA : एक भक्ति ऐसी भी : मैहर के शारदा माता मंदिर में गर्भगृह पर जीभ काट कर पहुंची महिला, फिर  ...

नवरात्रि पर्व पर मैहर के शारदा माता मंदिर में एक महिला अपनी जीभ काट कर पहुंची। सोमवार को मैहर में जीभ काटने का यह दूसरा मामला है। सुबह महिला ने गर्भगृह में ही अपनी जीभ काट दी थी। दोपहर में एक और महिला ने घर में जीभ काट ली। इसके बाद परिजन उसे देवी दरबार में लेकर आए। पूजन-अर्चन करने लगे। महिला बेहोशी की हालत में मंदिर परिसर में ही लेटी रही। प्रशासन उसे अस्पताल में भर्ती कराने के लिए कहता रहा, लेकिन परिवार वाले नहीं माने।

जानकारी अनुसार, 25 साल की रामा पति अनिल बंसल निवासी ग्राम रायगढ़ पन्ना ने दोपहर 12 बजे गांव में जीभ मन्नत के लिए काट दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर मैहर मंदिर दर्शन करने आ गए। यहां सभी ने पहले महिला को परिसर में लेटाया। फिर भजन-कीर्तन करने लगे।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने महिला को अस्पताल भेजने के लिए कहा, लेकिन परिजन तैयार नहीं हुए। परिजन इस बात पर अड़े रहे कि आरती के बाद जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व समिति के डॉ. नरेश निगम ने जांच पड़ताल की। उसकी हालत ठीक है और कोई खतरा नहीं है। पुलिस ने भी हिदायत दी, लेकिन उसके बावजूद परिजन मानने को तैयार नहीं थे।

एक महिला ने गर्भगृह में काट ली थी अपनी जीभ

सोमवार सुबह में भी एक महिला ने माता शारदा मंदिर के गर्भगृह में अपनी जीभ काट ली थी। उसे मंदिर समिति के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आया गया था, लेकिन वहां से वह चली गई। मामले में स्वास्थ्य अमले की बड़ी लापरवाही भी सामने आई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में न तो महिला है और न ही उसके बारे में कोई जानकारी दर्ज की गई है। जीभ काटने वाली महिला कौन थी और कहां गई, यह किसी को पता नहीं चला है।

Related Topics

Latest News