REWA : महिला ने छोटी पुल में लगाई छलांग : अपने शराबी पति से परेशान युवती रहने लगी प्रेमी संग, प्रेमी ने भी बेवफाई की तो लगा दी छलांग : फिर हुआ ये ...

 

REWA : महिला ने छोटी पुल में लगाई छलांग : अपने शराबी पति से परेशान युवती रहने लगी प्रेमी संग, प्रेमी ने भी बेवफाई की तो लगा दी छलांग : फिर हुआ ये ...

रीवा शहर के सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत एक महिला ने छोटी पुल से बीहर नदी में छलांग दी। पुलिस के मुताबिक महिला के साथ पहले पति फिर प्रेमी ने बेवफाई की है। ऐसे में गुस्से में आकर सुनने सुसाइड करने की कोशिश की। हालांकि नदी में तैर रहे युवाओं ने नाविकों की मदद से महिला को सुरक्षित बचा लिया है।

जीवित बची महिला का दावा है कि प्रेमी ने एक युवक को भेजकर उसको नदी में गिरा दिया है। वहीं प्रेमी ने कई बार गलत किया है। नदी में महिला के गिरने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे महिला अचानक से छोटी पुल के पास पहुंची और बीहर नदी में छलांग लगा दी। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग हरकत में आए।

साथ ही चिल्लाते हुए नीचे तैर रहे लोगों को आगाह किया। इधर महिला देखते ही देखते बहने लगी। लेकिन नीचे तैर रहे युवाओं ने साहस दिखाते हुए महिला को बचा कर उपर लाए। वहीं तब तक जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।

नदी से उपर आने के बाद क्या बोली महिला

26 वर्षीय महिला ने बताया कि विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में उसका मायका है। जबकि उसकी शादी चोरहटा थाना अंतर्गत कुछ वर्षों पहले हुई थी। लेकिन पति के शराब पीने के कारण परेशान रहती थी। साथ ही पति घर का खर्च नहीं देता था। जिससे शहर के बोदाबाग के पास मजदूरी करने आने लगी। यहां उसकी दोस्ती साथ में काम करने वाले मिस्त्री गोलू साकेत निवासी रजरवार से हो गई। ऐसे में दोनों प्रेमी की भांति साथ में रहने लगे। लेकिन बीते दिनों किराया न देने के कारण मकान मालिक ने प्रेमी को घर से भगा दिया। जिससे महिला को रहने में दिक्कत जाने लगी।

महिला की कहानी संदिग्ध

इस मामले में पुलिस ने महिला की संदिग्ध कहानी बताई है। क्योंकि मायके वाले भी हादसे के बाद महिला को ले जाने के लिए नहीं तैयार हुए। वहीं चर्चा है कि प्रेमी युवक भी महिला से पीछा छुड़ाना चा​हता है। जबकि महिला ने अपने साथ गलत होने का हवाला दे रही है। साथ ही उसका कहना है ​कि प्रेमी ने अपने एक आदमी को भेजकर नदी में गिरवा दिया था। लेकिन वह बच गई। हालांकि कोतवाली पुलिस ने महिला को जहां पर काम करती है वहां पर भेज दिया है।

Related Topics

Latest News