MP : कांग्रेस का आरोप बोली- शर्म करें BJP : महिला प्रत्याशी के साथ अनैतिक का व्यवहार : मंत्री ने पहले बालों में उलझा चश्मा निकाला फिर घुटनों पर रख दिया हाथ

 

MP : कांग्रेस का आरोप बोली- शर्म करें BJP : महिला प्रत्याशी के साथ अनैतिक का व्यवहार : मंत्री ने पहले बालों में उलझा चश्मा निकाला फिर घुटनों पर रख दिया हाथ

मध्य प्रदेश के खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह पर महिला प्रत्याशी के साथ अनैतिक व्यवहार का आरोप लगा है। मंत्री ने रविवार को सतना में चुनावी सभा के दाैरान भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा बागरी के घुटनों पर हाथ रख दिया था, जिससे वे असहज नजर आईं। इसके अलावा मंच का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे प्रतिमा के बालों में उलझा चश्मा निकालते नजर आ रहे हैं। कैंडिडेट के तरफ ऐसी कोई प्रतिक्रिया नहीं है, लेकिन वीडियो के बाद कांग्रेस हमलावर है। उसने इसे बेशर्मी बताया है।

यह घटना तब हुई, जब सीएम शिवराज सिंह चौहान मंच से भाषण दे रहे थे। बागरी उनके बगल में खड़ी थीं। इसे लेकर कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर लिखा - शिवराज जी, बीजेपी नेताओं से बेटी बचाओ..? 'बेशर्म जयचंद पार्टी'।

यह है घटनाक्रम

रविवार को सीएम शिवराज सतना के रैगांव में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। बृजेंद्र प्रताप भी मौजूद थे। जब सीएम शिवराज सिंह चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे, तो उनके बगल में महिला कैंडिडेट प्रतिमा बागरी खड़ी थीं।बृजेंद्र प्रताप पीछे कुर्सी पर बैठे थे। मंत्री ने बागरी के बालों की ओर हाथ बढ़ाया और कुछ निकला। इतने में जब बागरी ने पीछे मुड़ कर देखा, तो मंत्री ने चश्मा दिखाते हुए बालों में उलझे होने का इशारा किया। इसके अलावा, कांग्रेस ने एक और वाक्या मंच शेयर कर भाजपा पर निशाना साधा है, जिसमें मंत्री ने बागरी के घुटने पर हाथ रखे नजर आ रहे हैं।

Related Topics

Latest News