MP : पहले वोटिंग फिर शादी : विधानसभा चुनाव में सगाई लोकसभा में शादी : पढ़िए यह रोचक खबर

MP : पहले वोटिंग फिर शादी : विधानसभा चुनाव में सगाई लोकसभा में शादी : पढ़िए यह रोचक खबर

मध्य प्रदेश में शनिवार को उपचुनाव के मतदान में कई रोचक नजारे सामने आए। बुरहानपुर में एक दूल्हा शादी से पहले वोट डालने पहुंच गया। यही नहीं उसके साथ पूरी बारात भी वोट डालने पहुंची। सुबह 11 बजे निकाह था, लेकिन दूल्हे ने बारात के साथ करीब 12.40 बजे पहले सावित्री बाई फुले मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला।

बता दें कि राजपुरा के रहने वाले इलेक्ट्रीशियन शेख असलम की 30 अक्टूबर को शादी थी। इसी दिन वोटिंग भी होनी थी। ऐसे में उन्होंने शादी से पहले वोट डालने का फैसला किया। वह बारात के साथ दुल्हन के घर जाने की बजाय मतदान केंद्र पहुंचे।

बुरहानपुरी सहरा पढ़ते हुए मतदान केंद्र रवाना हुई बारात

दूल्हे के साथ सहरा यानी नात आदि पढ़ने की परंपरा है। यही सहरा पढ़ते हुए आगे-आगे सहरा पड़ने वाले चले तो पीछे बारात। दूल्हे ने अपने ससुराल वालों को भी मतदान के लिए प्रेरित किया।

Related Topics

Latest News