MP : इस बार पड़ेगी कड़ाके की ठंड : दीपावली के बाद सर्दी देगी दस्तक, शुक्रवार-शनिवार की रात्रि तापमान 13.5 डिग्री पर

 

MP : इस बार पड़ेगी कड़ाके की ठंड : दीपावली के बाद सर्दी देगी दस्तक, शुक्रवार-शनिवार की रात्रि तापमान 13.5 डिग्री पर

दीपावली पर सर्दी का असर कम होेगा, क्योंकि 31 अक्टूबर से हवा का रुख उत्तर से बदलकर उत्तर पश्चिमी हो जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि एक नवंबर से पश्चिमी हवा आने लगेगी। इस दौरान पाकिस्तान-अफगानिस्तान के पास नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इन सभी कारणों के चलते तापमान में 2 से 4 डिग्री तक इजाफा होगा। 

हालांकि 5-6 नवंबर से सर्दी फिर से असर दिखाने लगेगी। पिछले दिन की तुलना में शुक्रवार-शनिवार की रात्रि तापमान 14 डिग्री से गिरकर 13.5 डिग्री पर आ गया। हालांकि अधिकतम पारे में बढ़ोत्तरी दिखी। यह 30.0 डिग्री पर पहुंच गया। तमिलनाडु और श्रीलंका के आसपास कम दबाव का क्षेत्र पिछले दो-तीन दिन से सक्रिय है। इस कारण हिमालय और दक्षिण भारत की तरफ से आ रही हवा की दिशा में दाब प्रवणता का अंतर ज्यादा हो गया था। इस कारण उत्तरी हवा ज्यादा तेज चल रही थी। यही कारण रहा कि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री ने नीचे पहुंच गया।

दीपावली के बाद सर्दी देगी दस्तक

^सर्दी से दीपावली पर राहत की उम्मीद है। क्योंकि हवा का रूख उत्तर से उत्तर पश्चिमी और फिर पश्चिमी होगा। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के ऊपर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से रात का पारा 2 से 4 डिग्री ऊपर जा सकता है। 5-6 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा। हवा का रूख फिर से उत्तरी होगा और सर्दी लौटने लगेगी। तब तापमान 12 से 14 डिग्री तक जा सकता है। इसे सर्दी की शुरूआत भी कह सकते हैं।

-वेद प्रकाश सिंह, मौसम वैज्ञानिक

Related Topics

Latest News