REWA : अमवा नदी में डूबने से महिला की मौत : नदी किनारे से गुजर रही थी, तभी फिसल गया पैर ...

 

REWA : अमवा नदी में डूबने से महिला की मौत : नदी किनारे से गुजर रही थी, तभी फिसल गया पैर ...

रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र में अमवा नदी में डूबने से महिला की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक नदी में शव मिलने की सूचना मिली थी। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला के शव को बाहर निकाला था।

मानिकवार चौकी प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने बताया कि गुरुवार सुबह 8 बजे महिला की शिनाख्त संगीता नट पति सत्यभान नट (45) निवासी ग्राम अटरा थाना लौर के रूप में हुई है। घटनास्थल के पास एक झोला मिला है, जिसके आधार पर उसकी पहचान हुई थी।

शव के निरीक्षण के चोट के निशान नहीं थे। ऐसे में आशंका है कि महिला नदी किनारे से गुजर रही थी, तभी पैर फिसल गया। वह गहरे पानी में डूब गई। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने मनगवां पीएचसी में पीएम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

महिला का पति औरंगाबाद में

गांव वालों के मुताबिक महिला का पति सत्यभान नट महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रहकर मजदूरी करता है। उसकी दो ​बेटियों की शादी हो गई है। वहीं, एक बेटा गांव में रहता है। महिला अपने बेटे के साथ ही रह रही थी। घरेलू बातचीत को लेकर पति के पास औरंगाबाद जाने की तैयारी में थी। इसी बीच नदी के किनारे से गुजरते समय हादसे का शिकार हो गई।

घटनास्थल से झोला बरामद

पुलिस की जांच में घटनास्थल के आसपास नदी में एक थैला मिला है। इसमें टाॅर्च, मोबाइल, बैंक पासबुक रीवा सीधी ग्रामीण मध्यांचल बैंक, रोजाना पहनने वाली सोने चांदी की ज्वेलरी सहित कुछ कपड़े मिले हैं। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना के सभी पहलुओं को जांच रही है।

Related Topics

Latest News