MP : महिला पुलिस अफसर की सोशल मीडिया पर खूब प्रशंसा : CM ने की तारीफ, मोनिका सिंह के जज्बे को हर कोई कर रहा सलाम

 

MP : महिला पुलिस अफसर की सोशल मीडिया पर खूब प्रशंसा : CM ने की तारीफ, मोनिका सिंह के जज्बे को हर कोई कर रहा सलाम

छाती पर डेढ़ साल की बेटी लेकर ड्यूटी कर रही मध्य प्रदेश की महिला पुलिस अफसर की सोशल मीडिया पर खूब प्रशंसा हो रही है। महिला अफसर का नाम डीएसपी मोनिका सिंह है। मोनिका दो दिन से सीएम शिवराज सिंह चौहान के दौरे में स्पेशल ड्यूटी पर तैनात हैं। वे अभी धार में पदस्थ हैं। उनकी ड्यूटी हेलीपैड पर थी। मोनिका बेटी ​​मा​​​​​यसा को लेकर ड्यूटी पर पहुंचीं थी।

MP : महिला पुलिस अफसर की सोशल मीडिया पर खूब प्रशंसा : CM ने की तारीफ, मोनिका सिंह के जज्बे को हर कोई कर रहा सलाम

सीएम के काफिले के आने की सूचना मिली तो उन्होंने मायसा को छाती पर बांध लिया। सीएम जब हेलिकॉप्टर में सवार होने जा रहे थे, तब उनकी नजर मोनिका पर पड़ी। उन्होंने मोनिका को अपने पास बुलाया। सीएम ने मायसा को दुलारा और मोनिका के इस काम की सराहना की। शिवराज जोबट विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित करने आए थे।

DSP मोनिका ने बताया कि सीएम सर ने पहले बच्ची के बारे में पूछा। फिर उन्होंने उसे गोद में लेने की कोशिश की। मेरे साथ मौजूद कर्मचारी ने बेल्ट हटाया तो बच्ची रोने लगी। इस पर सर ने बच्ची को गोद में नहीं लिया। सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। साथ ही ड्यूटी के साथ मां का फर्ज निभाने पर मेरी प्रशंसा की।

DSP मोनिका ने बताया कि पति अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। बेटी के लिए घर में महिला केयर टेकर है। बुधवार को सीएम सर के आने पर मेरी ड्यूटी लगी थी। मैंने केयर टेकर को कहा कि तुम भी मायसा को साथ लेकर चलो। दोनों गाड़ी में थीं। उधर, जैसे ही सीएम सर उतरे मैं हैलीपैड की ओर बढ़ी लेकिन मायसा रोने लगी। इसके बाद मुझे मायसा को गोद में लेकर ड्यूटी निभानी पड़ी।

2017 में की जॉइनिंग

मोनिका ने बताया कि उन्होंने 2017 में डीएसपी के पद पर जॉइन किया था। ट्रेनिंग के बाद पहली पोस्टिंग मध्य प्रदेश के सीधी जिले में हुई। इसके बाद धार जिले में धामनोद की एसडीओपी रही। कुछ महीने बाद मुख्यालय डीएसपी बनाया गया। वतर्मान में डीएसपी मुख्यालय के साथ क्राइम ब्रांच प्रभारी हूं। उन्होंने बताया कि पति इशान सिन्हा प्राइवेट कंपनी में साइबर एडवाइजरी देते हैं।

Related Topics

Latest News