MP : सगी बहनों का 3 साल तक शारीरिक शोषण : दुकान में हुई बड़ी बहन से दोस्ती, GF और छोटी बहन को जान से मारने की कोशिश, लड़कियों ने केस वापस लिया तो जेल से छूटकर किया दुष्कर्म

 

MP : सगी बहनों का 3 साल तक शारीरिक शोषण : दुकान में हुई बड़ी बहन से दोस्ती, GF और छोटी बहन को जान से मारने की कोशिश, लड़कियों ने केस वापस लिया तो जेल से छूटकर किया दुष्कर्म

भोपाल के अशोका गार्डन में दो सगी बहनों के साथ रेप हुआ है। शादी का वादा कर दो दोस्त दोनों बहनों के साथ 3 साल से रिलेशन बना रहे थे। लड़कियों ने जब शादी का दबाव डाला, तो सिलवानी ले जाकर उन्हें मारने की कोशिश की। शादी की शर्त पर लड़कियों ने जानलेवा हमले का केस वापस लिया तो जेल से छूटकर फिर ज्यादती की और शादी से मुकर गए।

आरोपियों में से एक बड़ी बहन का बॉयफ्रेंड बना। इसके बाद उसने अपने दोस्त से गर्लफ्रेंड की छोटी बहन से फ्रेंडशिप करा दी। लड़कियों ने दोनों पर अब रेप केस कराया है। पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, मूलत: मंडला निवासी 23 और 21 साल की दो बहनें चार साल से सुभाष कालोनी, अशोका गार्डन में रहती हैं। दोनों गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में जॉब करती हैं। बड़ी बहन मोहल्ले की किराने की एक दुकान में सामान लेने जाती थी। दुकान में काम करने वाले निखिल गौर से उसकी दोस्ती हो गई। दोस्ती के बाद प्यार हो गया। निखिल गौर ने अपने साथ काम करने वाले करण परिहार से युवती की छोटी बहन से दोस्ती करा दी। दोनों ने बहनों को शादी का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

सिलवानी ले जाकर जानलेवा हमला

आरोपियों पर जब लड़कियों ने शादी का दबाव बनाया तो उन्होंने उन पर हमले की साजिश रची, जिससे लड़कियां उनका पीछा छोड़ दें। साजिश के तहत वे उन्हें सिलवानी घुमाने ले गए। सिलवानी में आरोपियों ने लड़कियों पर चाकू से हमला किया। सिलवानी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में दोनों युवतियों ने शादी करने की शर्त पर कोर्ट से केस वापस ले लिया था। जेल से छूटने के बाद युवकों ने फिर से दोनों बहनों के साथ ज्यादती की। बाद में शादी करने के वादे से वे फिर मुकर गए। टीआई आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Related Topics

Latest News