REWA : कल से विधानसभा अध्यक्ष 31 अक्टूबर तक ग्रामीण क्षेत्र में आमजनों से संवाद कर करेंगे जनसंपर्क सायकिल यात्रा

 

REWA : कल से विधानसभा अध्यक्ष 31 अक्टूबर तक ग्रामीण क्षेत्र में आमजनों से संवाद कर करेंगे जनसंपर्क सायकिल यात्रा

रीवा। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम 24 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक अपने विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क सायकिल यात्रा करेंगे। आमजनों से संवाद तथा जन समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष गौतम की सायकिल यात्रा 24 अक्टूबर को ग्राम पुरवा से आरंभ होगी। सांसद बी.ओ. शर्मा ग्राम पुरवा में स्कूल मैदान में आयोजित समारोह में हरी झण्डी दिखाकर सायकिल यात्रा का शुभारंभ करेंगे। 

समारोह प्रात: 11 बजे आरंभ होगा

विधानसभा अध्यक्ष सायकिल यात्रा के प्रथम दिन ग्राम पुरवा से चलकर ग्राम शुकुलगवां, बेलहाई, फरेंदी, देवरा फरेंदा, मनिकवार, हिनौती तथा ग्राम रमपुरवा में आमजनों से भेंट करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष रात्रि विश्राम ग्राम रमपुरवा में करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष 25 अक्टूबर को सायकिल यात्रा में सुबह 9 बजे ग्राम झलवार, सुबह 10 बजे तमरी, 11 बजे रजिगवां, दोपहर 12 बजे गौरी तथा दोपहर एक बजे ग्राम खैरा पहुंचेंगे। इसके बाद सायकिल यात्रा दोपहर 1.30 बजे कनकेसरा, 2 बजे पिपराही तथा 3 बजे फरहदा पहुंचेगे। फरहदा में आम सभा को बाद रात्रि विश्राम होगा। आमजनों से सायकिल यात्रा में शामिल होने की अपील की गयी है।

Related Topics

Latest News