MP : घर वाली बाहर वाली का मामला : शादीशुदा युवक को युवती से हुआ प्यार, पता चलने पर पत्नी ने 3 महिलाओं समेत कर दी प्रेमिका की जमकर पिटाई : फिर हुआ ये ....

 

MP : घर वाली बाहर वाली का मामला : शादीशुदा युवक को युवती से हुआ प्यार, पता चलने पर पत्नी ने 3 महिलाओं समेत कर दी प्रेमिका की जमकर पिटाई : फिर हुआ ये ....

इंदौर में पति-पत्नी और वो का मामला सामने आया है। पत्नी को इसके बारे में पता चला तो वह सास और तीन महिलाओं के साथ पति की प्रेमिका के घर पहुंच गई। यहां उसने प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से आहत प्रेमिका ने गुरुवार रात को फांसी लगा ली। घटना के बाद से युवक, उसकी पत्नी और सास फरार है। शुक्रवार सुबह युवती के शव काे पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

पलासिया थाना TI इंद्रेश त्रिपाठी ने बताया कि मूसाखेड़ी की रहने वाली काजल (22) पुत्री गिरधारी हिरवे हाउस कीपर थी। उसी पहचान तीन-चार माह पहले पलासिया के रहने वाले सोनू से हुई। सोनू पेशे से ड्राइवर है। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। इसके बाद दोनों आए दिन मिलते रहते थे।

बुधवार को की गई थी पिटाई

बुधवार को इसकी जानकारी सोनू की पत्नी को लगी, तो वह 3 महिलाओं को लेकर काजल के घर पहुंच गई। यहां काजल और उसकी मां से विवाद करते हुए मारपीट कर दी। इससे दुखी होकर काजल ने गुरुवार शाम घर में फांसी लगा ली। काजल की मां ने जब उसे देखा, तो आसपास की लोगों की मदद से अस्पताल लेकर पहुंची। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

भाई बोला- सोनू ने बताया था कुंवारा

मामले में काजल के भाई विक्की ने बताया कि काजल के साथ काम करने वाले सोनू से उसकी दोस्ती थी। सोनू ने खुद को कुंवारा बताया था। बुधवार को मारपीट होने से वह दुखी थी। इसी कारण उसने फांसी लगा ली।

घटना के वक्त भाई-बहन बाहर थे

भाई विक्की ने बताया कि काजल हाउस कीपिंग का काम करती थी। यहीं सोनू केक फैक्टरी मालिक के यहां ड्राइवरी का काम करता था। यहां दोनों की पहचान हुई थी। काजल की एक छोटी बहन और भाई है, जो घटना के समय नौकरी पर गए थे। पुलिस के मुताबिक, मारपीट करने वाली सोनू की पत्नी व सास की जानकारी निकाली गई है। वह घर पर ताला लगाकर गायब हैं। तीन अन्य महिलाओं की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Topics

Latest News