REWA : नवरात्र पर्व पर चार जगह हुए हादसे : अनियंत्रित तेज रफ्तार बस पलटी, चार हादसों में 52 लोग घायल, मां शारदा के दर्शन करने जा रहे थे श्रद्धालु

 

REWA : नवरात्र पर्व पर चार जगह हुए हादसे : अनियंत्रित तेज रफ्तार बस पलटी, चार हादसों में 52 लोग घायल, मां शारदा के दर्शन करने जा रहे थे श्रद्धालु

सतना जिले में नवरात्र के अष्ठमी पर्व पर अल सुबह से दोपहर 12 बजे तक चार हादसे हुए। ज्यादातर घायल श्रद्धालु है। जो मैहर मां शारदा के दर्शन करने जा रहे थे। पहला हादसा रामनगर थाना अंतर्गत नारायणपुर गांव में हुआ। जहां 19 श्रद्धालु घायल है। जबकि दूसरा हादसा उचेहरा थाना अंतर्गत हत्था बाबा मंदिर के पास हुआ। यहां अनियंत्रित बस पलट गई। इस दुर्घटना में 30 यात्री घायल है। इसी तरह तीसरा हादसा मैहर के नरौरा में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमे दो लोग घायल है। वहीं चौथा हादसा सतना शहर के गढ़िया मोड़ में हुआ है। यहां पर एक महिला घायल हुई है। चारों हादसों में कुल 52 लोग घायल हुए हैं।

इस तरह हुई दुर्घटनाएं

उचेहरा: बस पलटने से 30 घायल, 8 गंभीर

मिली जानकारी के मुताबिक महाकाल ट्रेवल्स की बस क्रमांक MP 19 P 0149 बुधवार की सुबह करीब 10 बजे नागौद से उचेहरा होते हुए मैहर जा रही थीं। लेकिन जैसे ही बस उचेहरा थाना अंतर्गत हत्था बाबा मंदिर सूखा नाला के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उचेहरा अस्पताल में दाखिल कराया है। जहां 30 घायल है। वहीं 8 की स्थिति गंभीर है।

रामनगर: पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 17 घायल, दो सतना रेफर

पुलिस के अनुसार पिकअप वाहन में कुल 21 श्रद्धालु सवार थे। जिसमे 19 लोग हादसे में प्रभावित हुए। 17 घायलों को देवराजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। दो भक्तों के सिर में गंभीर चोंटे थी। ऐसे में सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इधर रामनगर पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

मैहर: सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल

मैहर थाना अंतर्गत नरौरा ग्राम के पास बुधवार की करीब 11 बजे सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद पुलिस की मदद से घायल को मैहर सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां दो लोगों की स्थिति गंभी है। हालांकि काफी समय तक सेना के चालक का पैर वाहन में फंसा रहा है। जिसको कटर के माध्यम से काटर सुरक्षित निकाल लिया गया है।

सिविल लाइन: बस की टक्कर से महिला घायल

शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत सतना-चित्रकूट मार्ग के गढ़िया मोड़ के पास मदनी ट्रेवल्स ने राह चलती महिला को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। जबकि घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है।

Related Topics

Latest News