पड़ोसी ने छात्रा की जिंदगी कर दी बर्बाद : रेप कर बनाया वीडियो, लड़की का रिश्ता तय होने पर ससुराल पहुँचा युवक और दिखा दिया अश्लील वीडियो, टूट गई सगाई ....

 
पड़ोसी ने छात्रा की जिंदगी कर दी बर्बाद : रेप कर बनाया वीडियो, लड़की का रिश्ता तय होने पर ससुराल पहुँचा युवक और दिखा दिया अश्लील वीडियो, टूट गई सगाई ....

ग्वालियर में दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग के बाद छात्रा की सगाई तुड़वाने का मामला सामने आया है। घर में अकेली एक 18 वर्षीय छात्रा से पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने इसका वीडियो बना लिया। बदनामी के डर से छात्रा चुप रही तो आरोपी की हिम्मत बढ़ गई। वह ब्लैकमेल करने लगा। छात्रा का रिश्ता पक्का हो गया। इसके बाद वह उसकी होने वाली ससुराल पहुंचा गया। यहां अपने साथ वाले अश्लील वीडियो दिखा दिए, जिसके बाद उसकी सगाई भी टूट गई।

हस्तिनापुर के सिरसौद गांव निवासी 18 वर्षीय छात्रा अभी तीन महीने पहले बालिग हुई है। कुछ महीने पूर्व जब छात्रा नाबालिग थी और एक दिन घर पर अकेली थी। उसी समय छात्रा के पड़ोस में रहने वाले वाला नरेश कुशवाह छत के रास्ते उसके घर में आ गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने छोड़ने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना।

दुष्कर्म के बाद छात्रा को धमकाया कि उसने उसका वीडियो बना लिया है। यदि उसने घटना का जिक्र किसी से किया तो वह उसे बदनाम कर देगा। बदनामी के घर से रानी चुप रही। इसका आरोपी ने फायदा उठाया। आरोपी छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा। कई बार मिलने के लिए कहने लगा। छात्रा डरी सहमी रहने लगी। अभी उसके बालिग होने पर परिजन ने उसका रिश्ता पास के ही एक गांव में तय कर दिया। सगाई की तारीख निकाल रहे थे।

पहुंच गया ससुराल बोला- उससे मेरा चक्कर है, टूट गया रिश्ता

जब आरोपी को पता लगा कि पीड़ित छात्रा का रिश्ता पक्का हो गया है और जल्द ही सगाई भी होने वाली है। इस पर वह छात्रा की होने वाली ससुराल में पहुंचा। लड़की से उसके संबंध होने की बात बता दी। साथ ही कुछ वीडियो भी दिखा दिए। लड़के वालों ने रिश्ता भी तोड़ दिया। जब यह बात छात्रा के घर पहुंची तो पीड़िता ने पूरी बात बताई। इसके बाद वह हस्तिनापुर थाने पहुंची और मामले की शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी पर FIR दर्ज कर ली है।

Related Topics

Latest News